फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Obstacles are being put in the construction work of drinking water scheme, complaint to DM

पेयजल योजना निर्माण कार्य में डाली जा रही है बाधा, डीएम से की शिकायत

Sun, 07 Aug 2022 09:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 09:12 PM IST
विज्ञापन
Obstacles are being put in the construction work of drinking water scheme, complaint to DM
ब्लाक खिर्सू के ग्राम पंचायत कलियासौड़ के चोपड़ा गांव जल जीवन मिशन के तहत एक पेयजल योजना का निर्माण चल रहा है लेकिन इसके निर्माण में ग्रामीण की ओर से बाधा डाली जा रही है। ग्राम प्रधान व ग्रामीणों ने इसकी शिकायत डीएम से की। खिर्सू ब्लाक के ग्राम पंचायत कलियासौड़ की ग्राम प्रधान सावित्री देवी व ग्रामीणों ने मुख्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी डा. विजय कुमार जोगदंडे से मुलाकात की। ग्राम प्रधान सावित्री देवी ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत ग्राम पंचायत के बगवान लगा चोपड़ा गांव में पेयजल योजना का निर्माण किया जा रहा है जिसका प्राकृतिक स्रोत भट्टीसेरा गांव में है। यह चोपड़ा गांव के ग्रामीणों का पैतृक पेयजल स्रोत है। इसके बाद भी जमसाली गांव का एक ग्रामीण पेयजल योजना के निर्माण कार्य में बाधा डाल रहा है। वह क्षेत्र में सिंचाई नहर को नुकसान पहुंचाने सहित अन्य विकास कार्यों को प्रभावित करता आ रहा है साथ ही काम करने वाले मजदूरों को जान से मारने की धमकी दे रहा है। प्रधान ने बताया कि पंचायत के कलियासौड़ गांव में जलापूर्ति करने वाली पेयजल लाइन हाईवे के मलबे से क्षतिग्रस्त हो गई है जिससे ग्रामीणों को दो सप्ताह से पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। डीएम डा. विजय कुमार जोगदंडे ने योजना के निर्माण कार्य को सुचारु रखने, पेयजल लाइन के मरम्मतीकरण के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए। ग्रामीणों ने मामले की शिकायत एसएसपी से भी की। एसएसपी ने ग्रामीणों को सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिया। इस अवसर पर विमला पैन्यूली, रज्जी बंगवाल, कमलेश कुमार, सुधा देवी, भारती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed