फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   No confidence motion submitted to DPRO against village head banga

ग्राम प्रधान बूंगा के खिलाफ डीपीआरओ को सौंपा अविश्वास प्रस्ताव

Sat, 27 Mar 2021 10:28 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 10:28 PM IST
विज्ञापन
No confidence motion submitted to DPRO against village head banga
कल्जीखाल ब्लाक की ग्राम पंचायत बूंगा के प्रधान के खिलाफ ग्रामीणों और वार्ड सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव दिया है। ग्रामीणों ने डीपीआरओ को प्रस्ताव सौंप कर प्रधान पर वित्तीय अनियमितता सहित कई आरोप लगाए। कहा कि प्रधान वार्ड सदस्यों व ग्रामीणों का विश्वास खो चुके हैं। उन्हें जल्द पद से हटा दिया जाए।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत बूंगा के ग्रामीणों व वार्ड सदस्यों ने मुख्यालय पहुंचकर प्रधान विपिन चंद्र डबराल के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव दिया। वार्ड सदस्य अनुराधा देवी, गीता देवी, लक्ष्मण सिंह, ओंकार सिंह रौथाण ने कहा कि पेयजल मरम्मत के लिए 20 लाख की धनराशि स्वीकृत होने के बावजूद प्रधान की ओर से मरम्मत कार्य नहीं किया जा रहा है। ऐसे में ग्रामीणों को पेयजल समस्या से जूझना पड़ रहा है। कहा कि जिन लोगों ने मनरेगा में कार्य नहीं किया है, उन्हें मजदूरी दी गई है, जबकि कार्य करने वाले करीब 30 मजदूरों को एक साल से भुगतान नहीं किया है। कहा कि न्याय पंचायत स्तर के पंचायत भवन पर प्रधान ने अपनी मर्जी से करीब ढाई लाख रुपये खर्च किए हैं। ग्रामीण मालती देवी, अनिल सिंह आदि ने कहा कि प्रधान ग्रामीणों का विश्वास खो चुके हैं, उन्हें पद पर रहने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने डीपीआरओ से प्रधान के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर जल्द कार्रवाई अमल में लाने की मांग की।
विज्ञापन

शिकायतों की होगी जांच
डीपीआरओ एमएम खान ने कहा कि ग्रामीणों की ओर से दिए गए प्रस्ताव में की गई शिकायतों की जांच की जाएगी। पंचायतीराज अधिनियम के तहत दो साल तक प्रधान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव नहीं दिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विरोधी पक्ष की ओर से यह प्रस्ताव दिया गया है। पंचायत में हो रहे किसी भी कार्य में कोई वित्तीय अनियमितता नहीं हुई। सभी भुगतान नियमानुसार ही हुए हैं। - विपिन चंद्र डबराल, ग्राम प्रधान बूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed