फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Nine contenders in BJP for the post of President in Pauri Municipality

Pauri News: नगर पालिका पौड़ी में अध्यक्ष पद से भाजपा में नौ दावेदार

Sat, 21 Dec 2024 10:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2024 10:33 PM IST
विज्ञापन
Nine contenders in BJP for the post of President in Pauri Municipality

विज्ञापन
पौड़ी। जिला मुख्यालय की नगर पालिका परिषद पौड़ी में अध्यक्ष पद पर भाजपा से नौ महिला कार्यकर्ताओं ने दावेदारी की है। इनमें नगर पालिका पौड़ी में स्वच्छता की ब्रांड एंबेसडर, पूर्व राज्यमंत्री सहित विभिन्न दायित्व संभाल चुके कार्यकर्ता शामिल हैं। टिकट पाने की होड़ में दावेदार लगातार जोर आजमाइश कर रहे हैं। निकाय प्रभारी हो या पर्यवेक्षक हर कोई कार्यकर्ताओं की टोह लेने के साथ ही दावेदारों को पार्टी मानकों पर परख चुका है। हालांकि टिकट लेने में कौन सफल हो पाता है, यह तो आने वाला समय ही बताएगा। लेकिन सर्दियों के इस मौसम में सियासी पारा जरूर चढ़ा हुआ है। नगर पालिका पौड़ी का गठन वर्ष 1957 में हुआ था। लेकिन पालिकाध्यक्ष का पद यहां पहली बार महिला आरक्षित हुआ है। जिससे पौड़ी में निकाय चुनाव की राजनीति को लेकर अलग तरह की सरगर्मी देखने को मिल रही हैं।
यहां हर राजनीतिक दल, निर्दलीय ताल ठोकने की तैयारी में जुटे हैं। इस कड़ी में भाजपा में नौ महिला कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष पद पर दावेदारी की है। बीते निकाय चुनाव 2018 में यहां पालिकाध्यक्ष पद भाजपा की झोली में आया था। यशपाल बेनाम ने भाजपा प्रत्याशी के रूप में तीसरी जीत के साथ हैट्रिक लगाई थी। भाजपा की इस बार भी जीत के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है। भाजपा लगातार प्रत्याशी चयन को लेकर अलग-अलग स्तरों पर कसरत में जुटी है।बीरा भंडारी:- भाजपा से राज्य आंदोलनकारी बीरा भंडारी ने दावेदारी की है। वह स्वच्छता की पौड़ी ब्रांड एंबेसडर हैं। पौड़ी में टीआरएच व जिला अस्पताल के पास सफाई अभियान चला फूलों के बाग खिलाने में उनकी अहम भूमिका रही है। वर्ष 2006 में तीलू रौतेली सहित कई पुरस्कार उन्हें मिल चुके हैं। वह वर्ष 1994 से भाजपा से जुड़ी हैं। भंडारी ग्राम प्रधान ताल, जिला महामंत्री महिला मोर्चा, जिला मंत्री भाजपा, चिह्नित राज्य आंदोलनकारी मंच की प्रदेश सचिव हैं। राज्य आंदोलन व पौड़ी बचाओ आंदोलन में जेल यात्राएं कर चुकी हैं।
विज्ञापन


सुषमा रावत:- भाजपा जिलाध्यक्ष सुषमा रावत महिला मोर्चा की तीन बार प्रदेश उपाध्यक्ष और कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रह चुकी हैं। वह राज्य आंदोलनकारी होने के साथ वर्ष 1990 से भाजपा में सक्रीय हैं। वर्ष 2010-11 में उन्हें तीलू रौतेली पुरस्कार, दादी अम्मा पुरस्कार से नवाजा जा चुका है। त्रिवेंद्र सरकार में वह राज्यमंत्री रही। समाज कल्याण बोर्ड में सदस्य का दायित्व संभाल चुकी हैं। संस्कृति के क्षेत्र में लंबे समय से नियमित रूप से कार्य कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुमनलता ध्यानी:- भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुमनलता ध्यानी वर्ष 2004 से भाजपा में सक्रिय हैं। वह पोखड़ा ब्लाक में ग्राम प्रधान बड़ेथ, क्षेत्र पंचायत सदस्य रह चुकी हैं। भाजपा महिला मोर्चा जिला महामंत्री, जिलाध्यक्ष, जिला संयोजक बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, भाजपा जिला उपाध्यक्ष, जिला सह-संयोजक पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना, प्रभारी कोविड सहित अनेक दायित्व संभाल चुकी हैं। ध्यानी संघ से भी जुड़ी हैं।

संगीता रावत:- भाजपा से पूर्व सभासद संगीता ने दावेदारी की है। वह भाजपा की जिला मीडिया प्रभारी नगर सोशल मीडिया, दो बार नगर पालिका सभासद, सरस्वती विद्या मंदिर पौड़ी में प्रबंध समिति अध्यक्ष, जैव विविधता प्राधिकरण की अध्यक्ष, अमर विद्या स्वायत्त सहकारिता समिति की सदस्य, ग्रीन पहाड़ी फूड फाउंडेशन की सदस्य व जिम्मेदारी नागरिक मंच की संरक्षक, नगर पालिका पौड़ी सभासद संघ अध्यक्ष रह चुकी हैं। महिला शक्ति स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष हैं। बीते 25 वर्षों से सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय योगदान दे रही हैं।

प्रियंका पंत थपलियाल:- आह्वान संस्था की अध्यक्ष प्रियंका पंत थपलियाल लगातार सामाजिक क्षेत्र में अहम योगदान दे रही हैं। वह वर्ष 2015 में भाजपा से जुड़ी। यूटीयू से बीटेक प्रियंका इमामी लिमिटेड में उप प्रबंधक ई-कॉमर्स का दायित्व संभाल चुकी हैं। विधान सभा, लोकसभा चुनावों में पार्टी के दिए दायित्वों का बेहतर निर्वहन, नशामुक्ति, स्वच्छता सहित अनेक अभियानों में उन्होंने बढ़-चढ़कर अहम भूमिका निभाई है।

नीलम जुयाल:- जिला मीडिया प्रभारी रही नीलम जुयाल ने भी पालिकाध्यक्ष पद दावेदारी की है। वह गो रक्षक जिलाध्यक्ष, मंडल उपाध्यक्ष भाजपा कोट मंडल, सक्षम महिला प्रमुख कोट की जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं। नीलम विधान सभा पौड़ी में सोशल मीडिया संयोजक, लाभार्थी संघ सेल्फी अभियान की भाजपा जिला संयोजक भी हैं। दिव्यांग प्रमाण पत्र सहित अन्य कार्यों में जन सहयोग, स्वच्छ भारत मिशन में पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कार्य किया है।

कुसुम चमोली:- समर्थ नारी-समर्थ भारत सामाजिक संगठन की प्रदेश प्रभारी कुसुम चमोली वर्ष 1988 में भाजपा से जुड़ी। वह भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ सदस्य, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, पूर्व सभासद रही हैं। हिंदू जागरण मंच की वीरांगना वाहिनी जिला अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष, लोक विकास परिषद, बाल संसार समिति, पंतजलि योगपीठ व भारत स्वाभिमान ट्रस्ट से जुड़ी रही हैं। राजमती देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज तिमली की प्रबंध समिति अध्यक्ष, संरक्षक रह चुकी हैं।



पूनम नेगी:- पूर्व जिला महामंत्री महिला मोर्चा पूनम नेगी भाजपा से दावेदार है। वह दो बार सभासद रह चुकी हैं। पूनम जन जागृति समिति की अध्यक्ष हैं। वह सभासद रहते हुए नगर क्षेत्र में जल संरक्षण को लेकर कई कार्य कर चुकी हैं।




बबिता रावत:- नमो एप की गढ़वाल लोकसभा संयोजिक बबिता रावत वर्ष 2003 से भाजपा में सक्रिय हैं। वह भाजपा महिला मोर्चा नगर मंत्री, जिला उपाध्यक्ष, सांसद प्रतिनिधि, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की जिला संयोजक, जिला सोशल मीडिया प्रभारी रह चुकी हैं। बबिता राज्य आंदोलनकारी हैं। वह सामाजिक क्षेत्र में निरंतर नशामुक्ति, पर्यावरण संरक्षण, कन्या भ्रूण हत्या सहित अनेक जन जागरूकता के कार्यों में अहम भूमिका निभा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed