{"_id":"62ea974c7e24fd6d3c2397e3","slug":"nhm-employees-did-not-get-salary-for-four-months-pauri-news-drn4190213150","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएचएम कर्मचारियों को चार माह से नहीं मिला वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएचएम कर्मचारियों को चार माह से नहीं मिला वेतन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद पौड़ी में एनएचएम (राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन) के तहत सेवारत अधिकारी-कर्मचारियों को चार माह से वेतन नहीं मिला है जिससे एनएचएम कर्मचारियों को कई आर्थिक समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। जिले में एनएचएम के तहत संविदा में 450 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी सेवाएं दे रहे हैं। दूसरी ओर इन कर्मचारियों का संविदा सेवा अनुबंध विस्तार व नवीनीकरण भी अधर में ही लटका हुआ है। कर्मचारियों का कहना है कि वर्षों से एनएचएम कर्मचारियों के साथ दोयम दर्जे का व्यवहार किया जा रहा है। कर्मचारियों को अधिकतर समय वेतन के लिए इंतजार करना पड़ता है।
पौड़ी जिले में एनएचएम के तहत स्वास्थ्य महकमे में डाक्टर, फार्मासिस्ट, स्टाफ नर्स, प्रबंधक, लैब तकनीशियन, लेखाकार, डाटा एंट्री ऑपरेटर, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी सहित विभिन्न पदों पर 450 से अधिकारी-कर्मचारी सेवारत हैं जिन्हें चार माह से वेतन नहीं मिला है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष शरद रौतेला ने बताया कि एनएचएम कर्मचारियों को अप्रैल, मई, जून और जुलाई माह का वेतन अभी तक नहीं दिया गया है जिससे कर्मचारियों को आर्थिक समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को सितंबर 2021 से अभी तक मानदेय की प्रोत्साहन राशि नहीं दी गई है। संघ के मीडिया प्रभारी प्रदीप रावत ने बताया कि एनएचएम कर्मचारियों का संविदा सेवा अनुबंध मार्च 2022 में समाप्त हो गया है। कर्मचारियों को दो माह का सेवा विस्तार दिया गया, लेकिन उसके बाद आज तक संविदा सेवा अनुबंध विस्तार व नवीनीकरण नहीं किया गया है। कहा कि वेतन, मानदेय प्रोत्साहन राशि, संविदा सेवा अनुबंध नवीनीकरण जल्द नहीं करने पर एनएचएम कर्मचारी आंदोलन के लिए मजबूर हो जाएंगे।
- एनएचएम निदेशालय देहरादून से जिले को अभी तक बजट नहीं मिला है। बजट मिलते ही एनएचएम कर्मचारियों को वेतन तत्काल निर्गत कर दिया जाएगा। - डा. रमेश कुंवर, एसीएमओ पौड़ी।
विज्ञापन
युवा समाजसेवी ने उठाई आवाज
पौड़ी बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक व युवा समाजसेवी नमन चंदोला ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर एनएचएम कर्मचारियों का वेतन जल्द देने की मांग की। उन्होंने कहा कि कोविडकाल में जिन कर्मचारियों ने फ्रंट लाइन वर्कर के रूप में जीवन दांव पर लगाया हो उन्हें इस तरह वेतन के लिए तरसाया जा रहा है। कहा कि सरकार कर्मचारियों के हित में निर्णय ले अन्यथा जनता कर्मचारियों के समर्थन में आंदोलन के लिए मजबूर हो जाएगी। चंदोला ने सीएम से एनएचएम कर्मचारियों का वेतन, मानदेय प्रोत्साहन राशि, सीएम घोषणा की प्रोत्साहन राशि का भुगतान जल्द करने की मांग की। संवाद