{"_id":"cf47ec3c9ddd430317c5fb22dea2d252","slug":"new-mareid-lady-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता नवविवाहिता मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता नवविवाहिता मिली
ब्यूरो/अमर उजाला पौड़ी
Updated Tue, 27 Jan 2015 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुगड्डा ब्लाक के उर्तिच्छा गेंद मेले से लापता हुई नवविवाहिता दो सप्ताह बाद मंगलवार को नाटकीय ढंग से पुलिस को मोटर नगर में मिल गई।
विज्ञापन
पुलिस ने युवती के साथ पढ़ने वाले एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। विवाहिता को मेडिकल के बाद उसके पिता के सुपुर्द कर दिया गया है।
बुधवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
पुलिस के अनुसार गत 14 जनवरी को उर्तिच्छा गेंद मेले से गायब अजमेर वल्ला पट्टी के एक गांव की नवविवाहिता मंगलवार को मोटर नगर के पास देखी गई।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस विवाहिता को बरामद कर कोतवाली ले आई। जहां उसके परिजनों को भी बुलाया गया। विवाहिता ने पुलिस को बताया कि उसका पति उसे परेशान करता है और उसके मायके पक्ष वालों को गाली गलौच करता था।
जिससे परेशान होकर वह ससुराल से भाग गई थी।
बताया कि वह इन दिनों बिजनौर क्षेत्र में किसी के साथ रह रही थी। वह बिजनौर क्यों और किसके साथ गई, पुलिस के इन सवालों का जवाब वह नहीं दे पाई।
विज्ञापन
विवाहिता के गुम होने के मामले में चली छानबीन के आधार पर पुलिस ने पौखाल क्षेत्र से एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
बताया जा रहा है कि इस युवक का एक दोस्त बिजनौर में नौकरी करता है। जहां विवाहिता रह रही थी। पुलिस को संदेह है कि विवाहिता को भगाने में इसी का हाथ है।
युवक विवाहिता के साथ पढ़ता है। उसकी फोन से विवाहिता से बात होती रहती थी। कोतवाल प्रमोद शाह ने बताया कि विवाहिता की एक साल पूर्व ही शादी हुई थी। बुधवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन