फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   NBE team inspected the medical college

एनबीई टीम ने किया मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण

Mon, 07 Mar 2022 10:43 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 10:43 PM IST
विज्ञापन
NBE team inspected the medical college
राजकीय मेडिकल कॉलेज में तीन वर्षीय डिग्री कोर्स डीएनबी (डिप्लोमेट ऑफ नेशनल बोर्ड) पीडियाट्रिक्स हेतु नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (एनबीई) की टीम ने निरीक्षण किया। टीम में कॉलेज और इससे संबद्ध बेस टीचिंग अस्पताल का निरीक्षण करने के साथ ही फैकल्टी, स्टाफ और संसाधनों की जानकारी ली।
विज्ञापन

सोमवार को एनबीई की ओर से नियुक्त मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज की बाल रोग की प्रो. उर्मिला श्रीनगर पहुंची। श्रीनगर मेडिकल कॉलेज ने डीएनबी के लिए एनबीई में आवेदन किया हुआ है। बाल रोग विभागाध्यक्ष प्रो. व्यास राठौड़ ने विभाग की फैकल्टी, सीनियर रेजीडेंट, जूनियर रेजीडेंट और स्टाफ का ब्योरा प्रस्तुत किया। डॉ. तृप्ति श्रीवास्तव, डॉ. अशोक, एनेस्थिसिया विभागाध्यक्ष डॉ. अजय विक्रम सिंह और डॉ. मुकेश शुक्ला ने टीम को निरीक्षण करवाया। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सीएम रावत ने बताया कि यदि एनबीई डिग्री कोर्स की अनुमति देती है, तो यहां बाल रोग विशेषज्ञ तैयार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed