{"_id":"613f814b8ebc3eb626308fc7","slug":"movement-warning-if-construction-work-is-not-investigated-pauri-news-drn3902922164","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माण कार्य की जांच न होने पर आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माण कार्य की जांच न होने पर आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेवानिवृत्त कर्मचारी समिति ने संघ के भवन निर्माण के लिए विधायक निधि से स्वीकृत पांच लाख की धनराशि से करवाए गए निर्माण कार्य की जांच की मांग की है। समिति ने निर्माण कार्य में बरती गई वित्तीय अनियमितता की शीघ्र जांच न किए जाने पर 25 सितंबर से आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।
समिति के अध्यक्ष बिक्रम सिंह राणा ने जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में कहा कि विधायक निधि से सेवानिवृत्त कर्मचारी समिति के भवन निर्माण के लिए 5 लाख स्वीकृत किए गए थे। कार्यदायी एजेंसी ने इसका इस्तेमाल लोक निर्माण विभाग के आवासीय भवनों के शौचालय पिट व तहसील जाने वाले मार्ग की सुरक्षा दीवार निर्माण में कर दिया। समिति की भूमि के आगे सुरक्षा दीवार न लगाकर भवन निर्माण के लिए पिलर खड़े किए गए हैं वो भी क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। जिले के प्रभारी मंत्री से भी गुहार लगाई गई लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। समिति ने 25 सितंबर तक निर्माण कार्य की जांच और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। ज्ञापन सौंपने वालों में समिति के सचिव सुरेशचंद्र बड़थ्वाल, गबर सिंह नेगी, रघुवीर सिंह रावत, मातबर सिंह गुंसाईं, जसपाल रावत, नरेशचंद्र नौडियाल, शशि बल्लभ घिल्डियाल, विनोद प्रसाद जोशी, झबर सिंह रावत आदि शामिल थे।