फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   mountain life teaches : Harak

जीना सिखाता है पहाड़ का जीवन : हरक

Sat, 04 Sep 2021 10:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
mountain life teaches : Harak
वन एवं ऊर्जा मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने कहा कि पहाड़ पर जीवन संघर्षपूर्ण है। उन्होंने कहा कि पहाड़ का जीवन हमारी जीवन जीने की इच्छा का प्रयाय है। ऊर्जा मंत्री ने कोरोना काल पूर्ति विभाग के अधिकारी, कर्मचारियों व डीलरों के कार्यों की सराहना की।
विज्ञापन

शनिवार को पौड़ी में जिला खाद्यपूर्ति विभाग की ओर से आयोजित कोरोना वॉरियर्स सम्मान समारोह का शुभारंभ डा. हरक सिंह रावत ने किया। उन्होंने कहा कि कोरोना काल पूरी दुनिया के भयावह काल रहा। डा. रावत ने कहा कि इससे पहले उत्तराखंड ने केदारनाथ आपदा की विभीषिका देखी, जिसमें हमने नौ हजार से अधिक अपनों को खोया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार ने नियुक्ति प्रक्रिया तेज कर दी है। जल्द ही खाद्यपूति विभाग में भी कर्मचारियों की कमी दूर हो जाएगी। डा. रावत ने कहा कि सामान्य हालातों में विभाग के अधिकारी-कर्मचारी व डीलरों ने गड़बड़ी की होगी, लेकिन कोरोना काल में सभी ने उम्मीद से बेहतर कार्य किया। उन्होंने कहा कि जल्द ही डीलरों को राशन ढुलान की बकाया धनराशि दे दी जाएगी। समारोह में जिला पूर्ति अधिकारी, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, डीपीएम के साथ ही 19 पूर्ति निरीक्षक, 13 वरिष्ठ सहायक, 19 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, 231 राशन डीलर और कई मीडिया कर्मियों को कोरोना वॉरियर्स सम्मान प्रदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में डीएम विजय कुमार जोगदंडे ने जिले में कोरोना काल में हुए कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन गणेश खुगशाल गणी ने किया। इस अवसर पर पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद टम्टा, एसडीएम सदर एसएस राणा, सीओ सदर पीएल टम्टा, पूर्व व्यापार संघ अध्यक्ष देवेंद्र रावत, जिला पूर्ति अधिकारी केएस कोहली, राकेश पंत आदि मौजूद रहे।

----------------
नहीं मिला स्मृति चिन्ह
पौड़ी। समारोह के दौरान पूर्ति विभाग मुख्य अतिथि डा. हरक सिंह रावत को स्मृति चिन्ह देने जा रहा था। लेकिन सभागार में स्मृति चिन्ह मिला ही नहीं मिला। ऐसे में कर्मचारी कार्यालय की ओर भागे और स्मृति चिह्न लेकर आए। इसके बाद मंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed