फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Modern technology lab will be constructed in District Hospital Pauri

Pauri News: जिला अस्पताल पौड़ी में आधुनिक तकनीक लैब का होगा निर्माण

Fri, 06 Jun 2025 11:43 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jun 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Modern technology lab will be constructed in District Hospital Pauri

विज्ञापन
पौड़ी। जिला अस्पताल पौड़ी में 50 लाख की लागत से इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लेबोरेट्री (एकीकृत सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रयोगशाला) का निर्माण होगा। इस आधुनिक तकनीक से लैस लैब में 150 प्रकार की विभिन्न जांच एक ही जगह पर होकर आसानी से रिपोर्ट भी मिल सकेगी।जिला चिकित्सालय पौड़ी में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने 50 लाख रुपये की लागत से बनने वाली इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लेबोरेट्री का शिलान्यास किया गया। यह प्रयोगशाला आधुनिक तकनीक से लैस होगी।
जिसमें विभिन्न बीमारियों की सटीक और शीघ्र जांच संभव होगी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत बनने वाली इस लैब में 150 प्रकार की विभिन्न जांच एक ही जगह पर होकर आसानी से रिपोर्ट मिल सकेगी। साथ ही मरीजों को सीबीसी, थायराइड, डेंगू, मलेरिया, पैथोलॉजी व एचआईवी, यूरिन, टीबी आदि अलग-अलग जांच कराने के लिए अलग-अलग जगह चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। इसके अलावा मरीज को जांच रिपोर्ट भी समय पर प्राप्त हो सकेगी। इस लेबोरेट्री में पैथोलॉजिस्ट, लैब टेक्नीशियन, माइक्रोबायोलॉजिस्ट, बायोकेमेस्ट आदि की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन




इस मौके पर सीडीओ गिरीश गुणवंत, सीएमओ डॉ. पारुल गोयल भाजपा जिलाध्यक्ष कमल किशोर रावत, पूर्व पालिका अध्यक्ष यशपाल बेनाम आदि मौजूद रहेंगे।

जिला चिकित्सालय में 25 करोड़ की लागत से क्रिटिकल केयर ब्लॉक का निर्माण भी करवाया जाएगा। साथ ही पौड़ी में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है। अधिकांश विशेषज्ञ चिकित्सक यहां पर नियमित तैनात किए गए हैं और भविष्य में चिकित्सकों की संख्या बढ़ाई जाएगी। साथ ही तीमारदारों के लिए रहने की व्यवस्था की जाएगी। चिकित्सकों के लिए आवास की व्यवस्था भी की जाएगी। -डाॅ. धन सिंह रावत, स्वास्थ्य मंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन


- जिला अस्पताल पौड़ी को इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लेबोरेट्री मिलने से दूर दराज से आने वाले मरीजों को इलाज में सुविधा होगी। जिले के किसी भी क्षेत्र में सर्दी, जुकाम, बुखार, मलेरिया व डेंगू या अन्य किसी संक्रमण के फैलने या ज्यादा मात्रा में होने पर लैब की टीम क्षेत्र का निरीक्षण भी करेगी। -एलडी सेमवाल, पीएमएस, जिला अस्पताल पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed