फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Missing truck driver's body recovered in Project Lake

लापता ट्रक चालक का निकला परियोजना झील में बरामद शव

Mon, 20 Jun 2022 09:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 09:12 PM IST
विज्ञापन
Missing truck driver's body recovered in Project Lake
श्रीनगर जल विद्युत परियोजना झील में मिले शव की शिनाख्त हो गई है। शव एक जून को ट्रक सहित झील में डूबे चालक प्रदीप कुमार (35) पुत्र जगेसर निवासी कक्केपुर, भतीजेपुर जिला रायबरेली (यूपी) का निकला। मृृतक के परिजनों की ओर से शव की शिनाख्त होने पर पुलिस ने शव उनके सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

गत एक जून की रात ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर चमधार- फरासू के बीच सीमेंट से भरा कैप्सूल ट्रक चालक प्रदीप समेत अलकनंदा नदी (श्रीनगर जल विद्युत परियोजना झील) में समा गया था। घटना के बाद ट्रक का पता तो चल गया था, लेकिन चालक का कोई सुराग नहीं मिल पाया। इसके बाद पुलिस, एसडीआरएफ, जल पुलिस सहित बाहर से बुलाए गए डीप ड्राइवर्स (गोताखोर) ने चालक की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

गत 18 जून को एसडीआरएफ ने झील से एक युवक का शव निकालकर कीर्तिनगर पुलिस के सुपुर्द किया। शव लापता ट्रक चालक का होने की संभावना होते हुए पुलिस ने मृतक का फोटो चालक के परिजनों को भेजा। परिजनों ने प्रारंभिक तौर पर शव को प्रदीप का बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि सोमवार को यहां पहुंचे प्रदीप के भाई प्रवीण कुमार, चचेरे भाई विनोद कुमार और जीजा अनिल कुमार ने पुष्टि करते हुए बताया कि शव प्रदीप का है। शिनाख्त होने के बाद चौकी प्रभारी चौरास टीकम सिंह चौहान ने शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed