फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Minister of State did plantation in NIT campus

राज्यमंत्री ने एनआईटी परिसर में किया पौधरोपण

Thu, 16 Jul 2020 09:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
Minister of State did plantation in NIT campus
श्रीनगर शहीदी पार्क मे हरेला पर्व के मौके पर वृक्षारोपण करते उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ? - फोटो : SHRINAGAR
उच्च शिक्षा, सहकारिता एवं प्रोटोकॉल राज्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने हरेला पर्व के मौके पर शहीद पार्क एवं एनआईटी परिसर में पौधरोपण किया। वहीं, विभिन्न स्थानों में भी पौधरोपण कर हरेला पर्व मनाया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को धन सिंह ने पहले भाजयुमो की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शहीद पार्क में पौधे रोपे। तत्पश्चात उन्होंने एनआईटी के अस्थायी परिसर के लिए अधिग्रहीत की गई रेशम फार्म की भूमि में चंदन का पौधा रोपा। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष गिरीश पैन्यूली, जिला मंत्री जितेंद्र रावत, सुधीर जोशी, राहुल बिष्ट, गणपति भट्ट, मानव बिष्ट, हरि सिंह बिष्ट, अनुग्रह मिश्रा व जय बल्लभ पंत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

वहीं, गढ़वाल विवि के हेप्रेक और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से बुघाणी मार्ग पर विवि की भूमि में फलदार एवं छायादार पौधे रोपे गए। इस अवसर पर प्रो. आरसी भट्ट, प्रो. अरुण बहुगुणा, डा. विजयकांत पुरोहित, आरएसएस के विभाग प्रचारक चंद्रशेखर, डा. नवीन नौटियाल, मिथिलेश, बद्रीश व बिजेंद्र आदि मौजूद थे। गढ़वाल विवि की एनएसएस यूनिट की ओर से आयोजित कार्यक्रम में स्वयंसेवियों ने अपने घर के आसपास बंजर भूमि पर पौधे रोपे गए। विकास खंड कीर्तिनगर के राजकीय इंटर कॉलेज खोला कड़ाकोट में वन विभाग, शिक्षकों और ग्रामीणों ने पौधे रोप। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सतीश बलूनी, वन दारोगा गिरीश बड़थ्वाल, वसुंधरा पंवार, एसएस बिष्ट, चंद्रशेखर व देवेंद्र रावत आदि मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed