फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Members will protest against the Forest Department and the municipality

वन विभाग और पालिका के खिलाफ सभासद करेंगे आंदोलन

Fri, 24 Sep 2021 10:20 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 10:20 PM IST
विज्ञापन
Members will protest against the Forest Department and the municipality
नगर क्षेत्र में बंदरों के उत्पात से शीघ्र निजात न मिलने पर पालिका सभासद वन विभाग और नगर पालिका के खिलाफ सड़क पर उतरेंगे।
विज्ञापन

शहर में बंदर कई बार लोगों पर हमला कर चुके हैं। शुक्रवार को भी वार्ड-5 में बंदर ने एक व्यक्ति को काट दिया। शुक्रवार को पालिका के 7 सभासदों ने पालिका और वन विभाग के अधिकारियों से वार्ता की। सभासदों के अनुसार दोनों ही विभागों ने गेंद एक-दूसरे के पाले में सरका दी है। सभासद पूजा गौतम, प्रमिला भंडारी, सूरज हिमालयाज, अनूप बहुगुणा, हिमांशु बहुुगुणा, विभोर बहुगुणा, डॉ. विनीत पोस्ती ने बताया कि बंदरों के मसले पर जब रेंजर पौड़ी अनिल भट्ट से फोन पर वार्ता की गई, तो उन्होंने बताया कि नगर क्षेत्र की जिम्मेदारी नगर पालिका की है। इसके बाद उन्होंने पालिका के अधिशासी अधिकारी रोहिताश शर्मा से मुलाकात की। शर्मा ने बताया कि बंदरों को भारत सरकार ने वन्य जीव घोषित किया है। बंदरों से निजात दिलाना वन विभाग का काम है। सभासदों ने कहा कि जल्द ही कार्रवाई न होेने पर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed