फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   meltha movment

अनशनकारी रतूड़ी को रखा सुरक्षा कवच में

Tue, 10 Feb 2015 10:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला पौड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला पौड़ी Updated Tue, 10 Feb 2015 10:04 PM IST
विज्ञापन

स्टोन क्रशर के विरोध में आमरण अनशन कर रहे समीर रतूड़ी को प्रशासन की ओर से उठाए जाने की संभावना को देखते हुए ग्रामीणों ने रात भर जागरण किया।

विज्ञापन


 मातृ शक्ति ने रक्षा कवच बनाते हुए भजन-कीर्तिन किए।


मानक के विरुद्ध स्वीकृत स्टोन क्रशरों के विरोध में मलेथा तिराहे पर ग्रामीणों का 22 दिसंबर से आंदोलन चल रहा है। सीता देवी के बाद समीर रतूड़ी 30 जनवरी से अनशन पर हैं।
विज्ञापन


सोमवार को प्रशासन ने मलेथा मेें भारी संख्या में महिला कांस्टेबलों सहित पुलिस बल तैनात कर दिया। इससे ग्रामीणों को अंदेशा हुआ कि रतूड़ी को जबरन अनशन स्थल से उठाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इसे देखते हुए महिला-पुरुषों ने धरनास्थल घेर लिया। महिलाएं रात भर भजन-कीर्तन करती रहीं।

 आंदोलनकारी रतूड़ी ने कहा कि नियम विरुद्ध संचालित स्टोन क्रशरों को किसी भी कीमत पर नहीं चलने दिया जाएगा।

वहीं, स्टोन क्रशर के विरोध में मंगलवार को मलेथा तिराहे पर 30 लोग क्रमिक अनशन पर बैठे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed