{"_id":"613644c78ebc3ee5300258b5","slug":"megha-akash-and-aditya-won-shrinagar-news-drn3896149128","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेघा, आकाश और आदित्य ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेघा, आकाश और आदित्य ने मारी बाजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचएनबी गढ़वाल (केंद्रीय) विश्वविद्यालय में ‘स्वच्छता पखवाड़ा’ कार्यक्रम के तहत छात्रावासों में आयोजित प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। स्लोगन प्रतियोगिता में मेघा नेगी, पोस्टर प्रतियोगिता में आदित्य पंवार और क्विज में आकाश कुमार सिंह ने बाजी मारी।
गढ़वाल विवि में 1 से 15 सितंबर तक स्वच्छता पखवाड़ा चल रहा है। इसके तहत छात्रावासों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। शिक्षक दिवस के मौके पर छात्रावासों में प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। कार्यक्रम संचालक डॉ. आलोक सागर गौतम ने बताया कि मूल्यांकन के लिए गठित कमेटी ने सोमवार को परिणाम घोषित किए। कमेटी ने पोस्टर प्रतियोगिता में आदित्य पंवार (बीजेजेआर हॉस्टल) को विजेता घोषित किया। लूसी (गंगा उच्च शिक्षा हॉस्टल) ने द्वितीय एवं और अंजली (यमुना हॉस्टल) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
स्लोगन प्रतियोगिता में मेघा नेगी (अलकनंदा गर्ल्स हॉस्टल) ने पहला और मिशोर पात्रा (श्रीदेव सुमन हॉस्टल) ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। सूरज मिश्रा (श्री देव सुमन) और लूसी (गंगा उच्च शिक्षा हॉस्टल) संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। क्विज में आकाश कुमार सिंह व वीरेंद्र (चौखंबा हॉस्टल) संयुक्त रुप से पहले स्थान पर रहे। मेघा नेगी (अलकनंदा हॉस्टल) का दूसरा और योगिता भंडारी (यमुना हॉस्टल) का तीसरा स्थान रहा। इसके अलावा 7 छात्र-छात्राओं को सांत्वना पुरस्कार के लिए चुना गया। इस अवसर पर छात्रावास के सफाई कर्मचारियों और केयर टेकरों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य छात्रावास अधीक्षक प्रो. एमएस पंवार, डॉ. श्वेता वर्मा व डा. देवेंद्र सिंह ने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर डॉ. अनुजा रावत, डॉ. बबीता पाटनी, डॉ. आशा, डॉ. एसके मीणा, डॉ. जितेंद्र कुमार, डॉ. जितेंद्र कुमार, डॉ. विधु गुप्ता व डॉ. बृजेश गांगिल आदि मौजूद थे।