फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   meeting

ट्रक चालकों की सैंपलिंग के लिए जिला स्तर पर बनाएं केंद्र

विज्ञापन
meeting
जम्मू। मंडलायुक्त संजीव वर्मा ने वीरवार को जिला उपायुक्तों और स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने कोरोना संक्रमण की रोकथाम को ट्रक चालकों की स्क्रीनिंग के लिए जिला स्तर पर जांच केंद्र बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने जम्मू-कश्मीर में ऑयल, खाद्य पदार्थ और अन्य जरूरी पदार्थों को नियमित आधार पर लेकर आ रहे ट्रक चालकों की 100 फीसद सैंपलिंग पर बल दिया। भारतीय खाद्य निगम और इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के अधिकारियों ने बताया कि प्रतिदिन करीब 2000 ट्रक जरूरी सामान लेकर जम्मू-कश्मीर में दाखिल हो रहे हैं। मंडलायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि व्यापक सर्वे करवाएं और बताएं कि नियमित आधार पर कुल कितने ट्रक आवागमन कर रहे हैं, ताकि ट्रक चालकों की संख्या के आधार पर सैंपल लेने और टेस्टिंग की योजना पर काम किया जा सके।
विज्ञापन

कठुआ के डीसी ओपी भगत ने बताया कि जिले में अब तक रेड जोन से होकर आए करीब 4423 ट्रक चालकों के टेस्ट किए गए हैं। इनमें 23 ट्रक चालक कोरोना पॉजिटिव पाएं गए हैं। मंडलायुक्त ने जिला उपायुक्तों को स्थलों की निशानदेही कर ट्रक चालकों के सैंपल लेने के लिए केंद्र स्थापित करने को कहा। सैंपलिंग के बाद ट्रक चालकों को हेल्थ कार्ड जारी करें। बैठक में एफसीआई महाप्रबंधक निहार राजा, एसएसपी नेशनल हाईवे जेएस जोहल, समग्र शिक्षा के राज्य परियोजना निदेशक अरुण मिन्हास आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed