{"_id":"5f0cb9d78ebc3e63a3417195","slug":"mayor-election-of-smc-now-on-july-16-shrinagar-news-jmu214208052","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएमसी का मेयर चुनाव अब 16 जुलाई को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएमसी का मेयर चुनाव अब 16 जुलाई को
विज्ञापन
श्रीनगर। श्रीनगर म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन (एसएमसी) के मेयर पद के लिए मंगलवार को होने वाला चुनाव अब 16 जुलाई को होगा। पहले यह चुनाव 14 जुलाई को होना था। इस बीच यह पता लगा है कि भाजपा पूर्व डिप्टी मेयर इमरान शेख के बजाय पूर्व मेयर जुनैद अजीम मट्टू पर दांव खेल सकती है। पार्टी हाईकमान ने इमरान शेख के नाम पर सहमति नहीं दी है। इसके पीछे इमरान की छवि तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई टिप्पणी को कारण बताया जा रहा है। मेयर पद पर इमरान तथा जुनैद के बीच सीधी लड़ाई है।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना, संगठन महामंत्री अशोक कौल तथा प्रदेश महामंत्री विबोध गुप्ता ने सभी पार्षदों के साथ-साथ अलग बैठक कर उनकी राय ली। यह जानने की कोशिश की कि इमरान शेख के साथ जाना उचित है या फिर जुनैद मट्टू के साथ। बैठक में यह निष्कर्ष निकला कि मट्टू के साथ जाना ज्यादा बेहतर होगा, क्योंकि उसके व्यक्तित्व में राष्ट्रवाद नजर आता है। वह हर मौके पर कम से कम भारतीय होने की बात करते हैं। हालांकि, पार्टी ने अभी फैसला नहीं किया है कि चुनाव में क्या करना है। उसने विकल्प खुले रखे हैं। वह मट्टू के साथ जा भी सकती है और दूसरा विकल्प यह भी है कि चुनाव से अपने को अलग भी रख सकती है।
एसएमसी में कुल 70 कॉरपोरेटर हैं। इनमें से ज्यादातर निर्दलीय हैं। निर्दलीय शेख इमरान के पक्ष में हैं। उनका मानना है कि वह 42 से ऊपर का आंकड़ा हासिल करेंगे और शेख इमरान को श्रीनगर का मेयर बनाएंगे। वहीं, जुनैद के पास पीपुल्स कांफ्रेंस के साथ ही कांग्रेस पार्षदों का भी समर्थन है।
विज्ञापन
-----
नगर निगम में भाजपा के नौ पार्षद हैं। पार्टी के कश्मीर प्रभारी ने पार्षदों के साथ बैठक कर उनकी राय ली है। जल्द ही इस पर फैसला किया जाएगा।
-रवींद्र रैना, प्रदेशाध्यक्ष भाजपा
श्रीनगर नगर निगम के सभी नौ पार्षदों की राय ली गई है। 15 जुलाई को प्रदेश अध्यक्ष तथा कोर ग्रुप के साथ बैठक कर अंतिम फैसला किया जाएगा।
-विबोध गुप्ता, प्रदेश महामंत्री व कश्मीर प्रभारी