फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Markets are full of Rakshabandhan, crowds gather at mehndi and rakhi shops

Pauri News: बाजारों में रक्षाबंधन की रौनक, मेंहदी और राखियों की दुकानों पर उमड़ी भीड़

Fri, 08 Aug 2025 11:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
Markets are full of Rakshabandhan, crowds gather at mehndi and rakhi shops

विज्ञापन
श्रीनगर। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर शुक्रवार को श्रीनगर के बाजारों में जबरदस्त रौनक देखने को मिली। भाई-बहन के इस प्रेम के त्योहार को लेकर सुबह से ही बाजारों में भीड़ जुटने लगी थी। राखी, मिठाई, सजावटी सामग्री और मेंहदी के स्टॉलों पर दिनभर खरीदारी करने वालों की चहल-पहल रही। शहर के गोला बाजार, काला रोड, गणेश बाजार और सब्जी मंडी में बहनों ने भाइयों के लिए सुंदर राखियों की खरीदारी की। छोटे बच्चों को कार्टून वाली राखियां खासा पसंद आईं।इस बार बाजार में स्टोन राखियों और फोटो प्रिंट राखियों की भी खूब बिक्री हुई। श्रीकोट निवासी पूजा रतूड़ी ने बताया कि उन्होंने अपने छोटे भाई के लिए खास राखी ली है। वहीं, काला रोड पर मेंहदी लगाने वाले मनोज, विनोद और सागर ने बताया कि दो दिन पहले से ही स्टॉलों पर भीड़ बढ़ गई थी। इस बार अरेबिक, बेल और ट्रेंडी डिजाइनों की मेंहदी की सबसे ज्यादा मांग रही। राखी विक्रेताओं मुकेश अग्रवाल, हरीश अनेजा, ठाकुर और बिट्टू ने बताया कि इस बार स्टोन, मुलायम धागों और भाई-बहन की तस्वीर छपी राखियों की मांग अधिक रही। 10 रुपये से लेकर 500 रुपये तक की विभिन्न डिजाइन वाली राखियां उपलब्ध हैं। मिठाई की दुकानों पर घेवर, काजू कतली, गुलाब जामुन और रसगुल्ला जैसी मिठाइयों की जमकर बिक्री हुई। कई लोगों ने मिठाइयों की एडवांस बुकिंग भी कराई। शहर में रक्षाबंधन को लेकर माहौल पूरी तरह उल्लासमय हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed