{"_id":"553e6b09578e9d7526580ef6d6aee272","slug":"managing-committee-election-is-not-caused-on-providing-rural-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रबंध समिति के चुनाव न कराने पर भड़के ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रबंध समिति के चुनाव न कराने पर भड़के ग्रामीण
कोटद्वार
Updated Fri, 27 Nov 2015 06:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांडाखाल इंटरकालेज में दो साल से विद्यालय प्रबंध समिति के त्रिवार्षिक चुनाव न कराने पर ग्रामीण भड़के हुए हैं। ग्रामीणों ने एक बैठक का आयोजन कर इसके लिए शिक्षा विभाग की निष्क्रियता को जिम्मेदार बताया। कहा कि प्रबंध समिति के वजूद में न होने से विद्यालय की शैक्षणिक तथा प्रशासनिक व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है।
प्रबंध समिति के पूर्व उपाध्यक्ष विनोद कंडवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों पर आरोप लगाया कि उनकी लापरवाही के कारण वर्तमान में विद्यालय में इंटर का एक भी शिक्षक नहीं है। मात्र चार स्थायी शिक्षक काम कर रहे हैं जिसके कारण विद्यालय में शिक्षा का स्तर लगातार गिरता जा रहा है। विगत दो वर्षों से विद्यालय की ओर से जिला मुख्य शिक्षा अधिकारी तथा बीईओ से त्रिवार्षिक चुनाव कराने का अनुरोध किया जा रहा है, लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। विभागीय अधिकारियों की लापरवाही व गैर जिम्मेदाराना रवैये से क्षेत्रीय जनता एवं अभिभावकों में आक्रोश बना हुआ है। विभाग द्वारा प्रबंध समिति के त्रिवार्षिक चुनाव न करवाकर लोकतांत्रिक व्यवस्था को ध्वस्त करने का प्रयास किया जा रहा है।
वक्ताओं ने शिक्षा विभाग द्वारा विद्यालय के त्रिवार्षिक चुनाव न कराए जाने पर अफसोस व्यक्त किया तथा विभाग से शीघ्र ही विद्यालय के त्रिवार्षिक चुनाव करवाने की मांग की। चेतावनी दी है कि इस मामले में शीघ्र कार्रवाई न की गई तो क्षेत्रीय जनता सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने के लिए विवश होगी। बैठक में प्रकाश तोमर, गणेश कंडवाल, कांता प्रसाद, रमेश सिंह, भुवनेश्वर दत्त, मनोज भट्ट, पद्मेंद्र सिंह, वीरेंद्र प्रसाद, अशोक, विनोद कुमार, मनमोहन भट्ट, रविंद्र सिंह, मदन कंडवाल, नीरज कुमार, मायाराम, रमेश सिंह, सत्यप्रकाश, अमित कुमार, संतोषी देवी, राजेंद्र खंतवाल आदि मौजूद थे।