{"_id":"6835f43c021737ea630cc0c8","slug":"malgarhi-accident-happiness-turned-into-mourning-in-a-moment-shrinagar-news-c-5-1-gkp1010-701364-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालगढ़ी हादसा : पलभर में मातम में बदल गईं खुशियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालगढ़ी हादसा : पलभर में मातम में बदल गईं खुशियां
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। कीर्तिनगर-बढ़ियारगढ़ मोटरमार्ग पर सोमवार देर सायं हुई कार दुर्घटनाग्रस्त में मालगढ़ी दिगोली के लोगों की खुशियां पलभर में मातम में बदल गई। इस दर्दनाक हादसे के चारों मृतकों का मंगलवार को बेस अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद किलकिलेश्वर घाट पर चारों का अंतिम संस्कार किया गया। एक ही गांव के चार बुजुर्गों की असमय मौत से पूरे बडियारगढ़-कीर्तिनगर क्षेत्र में शोक की लहर है। इस दर्दनाक हादसे में कांग्रेस के देवप्रयाग जिला अध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल ने भी अपने पिता को खो दिया। असवाल ने बताया कि 6 जून से गांव में शादी थी। इसकी तैयारियों को लेकर कुछ लोग दिल्ली व चंडीगढ़ से भी पहुंचे थे। कहा उनके पिता के साथ चंडीगढ़ से आए दो व दिल्ली से आए गांव के एक अन्य व्यक्ति कार में सवार थे। लेकिन हादसे में चारों की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि गांव में पूजा को लेकर जो माहौल बना हुआ था, पलभर में ही वह मातम में बदल गया। इस घटना पर क्षेत्रीय विधायक विनोद कंडारी ने गहरा दुख जताया। उन्होंने मोर्चरी में पहुंचकर मृतकों को परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। अंतिम संस्कार में पूर्व विधायक ओम गोपाल, ऋषिकेश से दिनेश चंद्र मास्टर जी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य उत्तम भंडारी, डा. प्रताप भंडारी, विनोद रावत, जय सिंह कठैत, रामलाल नौटियाल माैजूद रहे। संवाद