फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Make technical and medical institutions a common project: DM

तकनीकी व मेडिकल संस्थान बनाएं साझा प्रोजेक्ट : डीएम

Mon, 02 Aug 2021 10:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
Make technical and medical institutions a common project: DM
जीबी पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान घुड़दौड़ी में आयोजित पांच दिवसीय ऑनलाइन कार्र्यशाला का शुभारंभ संस्थान के प्रभारी निदेशक व जिलाधिकारी पौड़ी विजय कुमार जोगदंडे ने किया। डीएम ने कहा कि तकनीकी शिक्षा व चिकित्सा शिक्षा के संस्थानों को समन्वय के साथ साझा प्रोजेक्ट तैयार करने चाहिए। सोमवार को संस्थान में एंटीना डिजाइन, फैब्रिकेशन और मेजरमेंट्स विषय पर आयोजित कार्यशाला में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय तकनीकी शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान चंडीगढ़ के प्रो. श्याम सुंदर पटनायक ने शोध के क्षेत्र में युवाओं को आगे आने के लिए प्रोत्साहित किया। प्रो. पटनायक ने नैनो एंटीना, 3 डी-प्रिंटिंग एवं बायो-प्रिटिंग पर विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष डॉ. यशवीर सिंह ने इलेक्ट्रॉनिक्स अभियांत्रिकी विभाग में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों, कार्यरत शिक्षकों और गतिमान प्रयोगशालाओं से प्रतिभागियों को अवगत करवाया। संयोजक डॉ. अनिल कुमार गौतम ने कार्यक्रम की रूपरेखा की विस्तार से जानकारी दी। डॉ. गौतम ने माइक्रो स्ट्रिप एंटीना विषय पर भी जानकारी दी। कार्यशाला में आगामी दिनों के दौरान सैन डिएगो स्टेट यूनिवर्सिटी यूएसए के प्रो. सतीश कुमार शर्मा, यूनिवर्सिटी ऑफ अल्बर्टा कनाडा के प्रो. करुमुदी रामबाउ, ए-स्टार सिंगापुर के डॉ. नसीमुद्दीन, आईआईटी बीएचयू प्रो. मनोज कुमार, आईआईटी आईएसएम धनबाद के डा. राघवेंद्र चौधरी, आईआईटी रुड़की के डॉ. अभिलेख मोहन की ओर से जानकारी दी जाएगी। कार्यशाला का संचालन डॉ. संजीव नैथानी, डॉ. मनीषा भट्ट व ऋषि राज सिंह ने किया। इस अवसर पर डॉ. राजेश कुमार, डॉ. कमलजीत भाटिया, डॉ. बलराज सिंह, डॉ. आरबी यादव, विनय मोहन, मनोज कुमार, डॉ. एआर वर्मा, संदीप कुमार मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed