फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   made students aware of crime

छात्र-छात्राओं को अपराध के प्रति किया जागरूक

Thu, 09 Dec 2021 07:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 07:24 PM IST
विज्ञापन
made students aware of crime
राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग में पुलिस विभाग और राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं को अपराधों के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

महाविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता थानाध्यक्ष देवप्रयाग संजय मिश्रा ने मानव तस्करी, महिला अपराध, साइबर अपराध और मादक पदार्थ आदि अपराधों से संबंधित जानकारियां दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ. वंदना शर्मा ने कहा कि महिलाओं को अपराधों से बचने के लिए विशेष जागरूक किए जाने की जरूरत है। राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार टम्टा ने पुलिस की ओर से आयोजित कार्यक्रम को युवाओं के लिए उपयोगी बताते हुए आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. एमएन नौडियाल ने किया। इस मौके पर डॉ. तौफीक अहमद, जीपी थपलियाल, डॉ. लीना, डा.ॅ दिनेश नेगी, डॉ. रंजू उनियाल, डॉ. प्रियंका व अर्जुन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed