फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Livestock rearers will also benefit from the cow-rearing scheme.

Pauri News: पशुपालकों को भी मिलेगा गो पालन योजना का लाभ

Sat, 03 Oct 2026 05:50 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Sat, 03 Oct 2026 05:50 PM IST
विज्ञापन
Livestock rearers will also benefit from the cow-rearing scheme.
पौड़ी। गो पालन योजना का दायरा बढ़ाते हुए प्रदेश सरकार ने अब सामान्य वर्ग के पशुपालकों को भी इसमें शामिल कर लिया है। इससे अनुसूचित जाति-जनजाति के साथ सामान्य वर्ग के पशुपालक भी योजना के तहत गो-भैंस की यूनिट स्थापित कर अनुदान का लाभ ले सकेंगे। सीवीओ डॉ. विशाल शर्मा ने बताया कि पहले योजना का लाभ केवल अनुसूचित जाति-जनजाति के पशुपालकों को मिलता था। योजना के तहत एक गो-भैंस यूनिट की लागत अधिकतम 60 हजार रुपये निर्धारित है। अनुसूचित जाति-जनजाति के लाभार्थियों को लागत का 90 प्रतिशत यानी अधिकतम 54 हजार रुपये अनुदान मिलेगा, जबकि 10 प्रतिशत यानी छह हजार रुपये लाभार्थी अंश होगा। सामान्य वर्ग के पशुपालकों को 75 प्रतिशत यानी अधिकतम 45 हजार रुपये अनुदान और 25 प्रतिशत यानी 15 हजार रुपये लाभार्थी अंश देना होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed