{"_id":"61dc53d0d79f19088358e35c","slug":"liquor-recovered-in-devprayag-khirsu-shrinagar-news-drn4012985146","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवप्रयाग और खिर्सू में शराब की खेप बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवप्रयाग और खिर्सू में शराब की खेप बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। विधानसभा चुनावों के दौरान शराब की अवैध आपूर्ति रोकने के लिए अभियान चला रही पौड़ी पुलिस को खिर्सू और देवप्रयाग में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 35 पेटी शराब व बीयर बरामद करते हुए दो वाहनों को सीज किया है। मामले में पुलिस ने उत्तराखंड और हरियाणा के पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है। जबकि खिर्सू में शराब की दुकान का सेल्समैन शराब ले जाता हुआ पकड़ा गया।
रविवार शाम बाह बाजार (देवप्रयाग) थानाध्यक्ष सुनील पंवार के नेतृत्व में पुलिस टीम रामकुंड चेक पोस्ट पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान टिहरी जिले से पौड़ी की ओर जा रहे हरियाणा नंबर की कार को रोका गया। कार से शराब की 23 पेटी बरामद हुईं। मामले में मनोज निवासी विजय नगर, जिला जींद (हरियाणा) और सुनील व राजेश निवासी ग्राम करोड़ा, जिला कैथल, (हरियाणा) को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम में केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार सुनील शराब तस्करी के मामले में पहले भटिंडा में जेल जा चुका है। मनोज के खिलाफ हरियाणा में भी केस दर्ज है।
वहीं, कोतवाली पुलिस श्रीनगर ने ब्लॉक मुख्यालय खिर्सू के समीप चौबट्टा शराब के ठेके से शराब ले जा रहे दो युवकों को पकड़ा। कोतवाल हरिओम राज चौहान ने बताया कि युवकों की कार से 12 पेटी शराब/बीयर बरामद हुई। मामले में कार सवार आशीष थपलियाल निवासी कोटद्वार रोड, पौड़ी और सुरजन सिंह निवासी पौड़ी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी ठेके की शराब को गांवों में बेचने जा रहे थे।