फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Letter of problems of the city sent to the Chief Minister

Pauri News: मुख्यमंत्री को भेजा शहर की समस्याओं का पत्र

Thu, 24 Aug 2023 06:38 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 24 Aug 2023 06:38 PM IST
विज्ञापन
Letter of problems of the city sent to the Chief Minister
विभिन्न संगठनों से जुड़े शहरवासियों की बैठक में हुई चर्चा
विज्ञापन

श्रीनगर। नगर की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए विभिन्न संगठनों से जुड़े शहरवासियों और अन्य लोगों ने श्रीकोट गंगानाली में बैठक आयोजित की जिसमें सीवर, पेयजल व सुरक्षा दीवार निर्माण आदि ज्वलंत समस्याओं पर चर्चा के बाद प्रस्ताव तैयार कर एसडीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री आदि को भेजा गया।
बृहस्पतिवार को आयोजित बैठक में संजय कुमार फौजी ने श्रीकोट गंगानाली में बाढ़ सुरक्षा दीवार तथा श्रीकोट, श्रीनगर के डांग, उफल्डा में सीवर लाइन का निर्माण, उफल्डा से स्वीत तक ऐलिवेटेड रोड, पेयजल योजना का पुनर्गठन तथा श्रीकोट में पानी का अतिरिक्त टैंक, रेलवे टनल निर्माण में इस्तेमाल विस्फोटक सामग्री से आवासीय भवनों में आई दरार की भरपाई के लिए केंद्र सरकार से मुआवजे की मांग का मामला उठाया। प्रजमं के अध्यक्ष अनिल स्वामी व किसान नेता भोपाल सिंह चौधरी ने कहा कि ऑल वेदर रोड निर्माण कार्य समाप्त होने के बाद भी आज तक कई स्थानों पर नालियों को कवर नहीं किया गया है। आपदा के बाद नगर क्षेत्र के लोगों ने श्रीनगर से श्रीकोट गंगानाली तक बाढ़ सुरक्षा दीवार निर्माण की मांग की थी जिसके बाद तीन चरणों में कार्य हुआ। लेकिन श्रीकोट गंगानाली में दो चरणों का कार्य तब से लंबित पड़ा है।
विज्ञापन

बैठक में वीरेंद्र सिंह नेगी, विनोद मैठाणी, नरेश नौटियाल, सुरेंद्र सिंह चौहान, बिना चौधरी, जीत सिंह बिष्ट, एन सेमवाल, कृपाल सिंह रावत, वाईएस पंवार, राकेश चमोली, बलबीर सिंह दानू, परमेश्वरी धनाई, कुसुम असवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed