{"_id":"6ac6042565a982c97f05ed36","slug":"leopard-captured-yamkeshwar-after-woman-attack-in-badoli-village-cage-set-up-following-villagers-protest-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऋषिकेश: आखिरकार पिंजरे में कैद हुआ गुलदार, यमकेश्वर में महिला पर हमला कर किया था घायल, लोगों में थी दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऋषिकेश: आखिरकार पिंजरे में कैद हुआ गुलदार, यमकेश्वर में महिला पर हमला कर किया था घायल, लोगों में थी दहशत
Wed, 07 Oct 2026 02:07 PM IST
Renu Saklani
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Published by: Renu Saklani
Updated Wed, 07 Oct 2026 02:07 PM IST
सार
यमकेश्वर ब्लॉक के बडोली गांव में महिला पर गुलदार पर हमला करने वाले गुलदार आखिरकार पकड़ा गया। गुलदार के हमले से ग्रामीणों में दहशत का माहौल था।
विज्ञापन
पिंजरे में कैद हुआ गुलदार (सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यमकेश्वर ब्लॉक के बडोली गांव में महिला पर हमला करने वाले गुलदार को आखिरकार पिंजरे में कैद कर लिया गया। मंगलवार रात गुलदार पिंजरे में फंस गया। इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। सात सितंबर को बडोली गांव में एक महिला पर गुलदार ने हमला कर दिया था। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल था। ग्रामीण गुलदार को लेकर आक्रोशित थे और उसकी सुरक्षा की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
ग्रामीणों के आक्रोश और गुलदार के हमले की घटना को देखते हुए क्षेत्र में पिंजरा लगाया गया था। इसके बाद से गुलदार के पिंजरे में फंसने का इंतजार किया जा रहा था। मंगलवार रात आखिरकार गुलदार पिंजरे में कैद हो गया।
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...उत्तराखंड मौसम: अक्तूबर की बारिश से ठंड दिखाएगी रंग, गुलाबी नहीं इस बार कड़ाके की सर्दी का होगा अहसास
विज्ञापन
गुलदार के पकड़े जाने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने राहत महसूस की।