फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   KV administration told second place student topper

केवि प्रशासन ने दूसरे स्थान वाले छात्र को बताया टॉपर

Tue, 14 Jul 2020 08:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 08:27 PM IST
विज्ञापन
KV administration told second place student topper
केंद्रीय विद्यालय प्रशासन की लापरवाही ने विद्यालय में टॉप आए छात्र के मनोबल को प्रभावित किया है। विद्यालय के स्टाफ ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में विद्यालय में दूसरे स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को विद्यालय का टॉपर बताया।
विज्ञापन

सोमवार को सीबीएसई बोर्ड के 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ था, जिसमें केंद्रीय विद्यालय ने 94.4 फीसदी अंक प्राप्त करने वाले छात्र को विद्यालय का टॉपर बताया था। छात्र विवेक भट्ट ने परीक्षा में 95 फीसदी अंक प्राप्त किए थे। विद्यालय की इस लापरवाही से छात्र विवेक के मनोबल पर बुरा प्रभाव पड़ा है। विवेक के पिता अजय भट्ट ने विद्यालय की इस गलती पर कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि विवेक मानसिक रूप से परेशान हुआ है। वहीं प्रधानाचार्य पी. चंद्रा ने कहा कि विद्यालय की इस गलती के सुधार के लिए मीडिया कर्मियों को बाद में जानकारी दे दी गई थी। वहीं हिल्स इंटरनेशनल स्कूल पौड़ी प्रशासन ने भी शहर के टॉपरों में द्वितीय स्थान पाने वाले श्रीनिवास कोटियाल का अंक प्रतिशत भी कम बताया था, जबकि उसके माता-पिता का कहना है कि श्रीनिवास का अंक प्रतिशत 95.6 है। हिल्स के ही शहर में टॉपर नमन केमनी के 95.8 प्रतिशत अंक हैं। प्रधानाचार्य अनीता रावत ने बताया कि विद्यालय ने छात्र का ऑवरऑल प्रतिशत बताया था, जबकि अभिभावक बेस्ट फाइव का अंक प्रतिशत बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed