फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Kovid rules were flouted on the last day of enrollment

नामांकन के आखिरी दिन कोविड नियमों की उड़ी धज्जियां

Fri, 28 Jan 2022 09:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 09:57 PM IST
विज्ञापन
Kovid rules were flouted on the last day of enrollment
पौड़ी मुख्यालय में जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर इस तरह उमड़ी लोगों की भीड़। - फोटो : PAURI
जिला मुख्यालय में शुक्रवार को नामांकन के आखिरी दिन कोविड नियम मजाक बनकर रह गए। निर्वाचन विभाग के सारे नियम ताक पर रखकर नामांकन के लिए पहुंचे नेताओं के समर्थक रैली के रूप में आए और जिलाधिकारी परिसर में नारेबाजी करते रहे। इस दौरान भारी भीड़ रही और निर्वाचन विभाग, प्रशासन व पुलिस कुछ नहीं कर सकी।
विज्ञापन

शुक्रवार को मुख्यालय में नामांकन के आखिरी दिन राजनीतिक दलों के नेता व समर्थकों की भीड़ उमड़ी। बस अड्डा पौड़ी से धारा रोड होते हुए नेता व समर्थक रैली निकालकर जिलाधिकारी कार्यालय परिसर पहुंचे, जबकि कोविड महामारी को देखते हुए 31 जनवरी तक किसी तरह की रैली और भीड़ एकत्र करने पर प्रतिबंध है। नामांकन के लिए प्रत्याशी के साथ सिर्फ दो प्रस्तावक को ही आने की अनुमति है, लेकिन शुक्रवार को ये सभी नियम ताक पर रख दिए गए। सत्ताधारी भाजपा हो या कांग्रेस, यूकेडी, आप हो या निर्दलीय प्रत्येक नेता के साथ समर्थकों की भारी भीड़ उमड़कर आई। इस दौरान अधिकतर ने मास्क नहीं पहना हुआ था साथ ही शारीरिक व सामाजिक दूूरी का कोई पालन भी नहीं हो रहा था। वहीं दोपहर में श्रीनगर रोड पर कई बार जाम की स्थिति बनी रही, जिससे हाईवे पर पैदल राहगीरों को परेशानियों से भी जूझना पड़ा। सामाजिक कार्यकर्ता नमन चंदोला ने कहा कि विधानसभा चुनाव कोरोना महामारी के बीच संपन्न हो रहे हैं, लेकिन राजनीतिक दल, उनके नेता व समर्थकों ने मुख्यालय में खुलकर कोविड नियमों की धज्जियां उड़ा कर लोगों के जीवन को खतरे में डालने का काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed