फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Revision of the evaluation system for PG courses at Garhwal University

Pauri News: गढ़वाल विवि में पीजी पाठ्यक्रमों की मूल्यांकन व्यवस्था में संशोधन

Sat, 10 Oct 2026 06:57 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Sat, 10 Oct 2026 06:57 PM IST
विज्ञापन
Revision of the evaluation system for PG courses at Garhwal University
श्रीनगर। एचएनबी गढ़वाल विवि ने स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों की मूल्यांकन व्यवस्था में संशोधन करने के साथ ही आंतरिक एवं सत्रीय परीक्षाओं में अनुपस्थित रहने वाले छात्र-छात्राओं को पुनः परीक्षा में शामिल होने का अवसर देने का निर्णय लिया है। विवि के परीक्षा नियंत्रक की ओर से जारी अधिसूचना में यह जानकारी दी गई है।
विज्ञापन

जारी अधिसूचना के अनुसार सक्षम प्राधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में लिए गए निर्णयों के क्रम में ये प्रावधान लागू किए गए हैं। इसके तहत राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी)-2020 के अंतर्गत संचालित सभी स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से सतत मूल्यांकन एवं सत्रीय परीक्षा (आंतरिक मूल्यांकन) व सत्रांत मूल्यांकन (बाह्य परीक्षा) के अंकों का वितरण 30:70 के अनुपात में किया जाएगा। यह संशोधित मूल्यांकन व्यवस्था शैक्षणिक सत्र 2026-27 और उसके बाद स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों पर लागू होगी। वहीं, शैक्षणिक सत्र 2025-26 या उससे पहले प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों पर यह व्यवस्था लागू नहीं होगी। ऐसे विद्यार्थियों के लिए प्रवेश के समय प्रभावी मूल्यांकन पद्धति ही लागू रहेगी। विवि के जनसंपर्क अधिकारी आशुतोष बहुगुणा को जारी अधिसूचना की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed