फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Joint investigation team will investigate irregularities

अनियमितता की संयुक्त जांच टीम करेगी पड़ताल

Mon, 06 Sep 2021 10:17 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 10:17 PM IST
विज्ञापन
Joint investigation team will investigate irregularities
विकासखंड पौड़ी की ग्राम पंचातय सिंडी-जसकोट गांव में पेयजल योजना के निर्माण में हुई अनियमितता की संयुक्त टीम जांच करेगी। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी पौड़ी से योजना के निर्माण में हुई अनियमितता की शिकायत की है। डीएम ने ग्रामीणों की शिकायत पर एक संयुक्त टीम गठित कर जल्द जांच रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दे दिए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को विकासखंड पौड़ी के सिंडी-जसकोट गांव के ग्रामीण मुख्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने जिलाधिकारी विजय कुमार जोगदंडे से गांव के लिए बनी पेयजल योजना में हुई अनियमितताओं की शिकायत की। ग्रामीण लाल सिंह व रघुनाथ सिंह ने बताया कि वर्ष 2014 में जिला योजना से गांव के लिए एक पेयजल योजना स्वीकृत हुई। इसकी लागत 35 लाख थी लेकिन योजना के निर्माण को लेकर शुरुआत से ही पेयजल निर्माण निगम की ओर से लापरवाही बरती जा रही है। वर्ष 2015 में ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मामले की शिकायत की थी। इसपर डीडीओ पौड़ी ने मामले की जांच की थी। डीडीओ की जांच रिपोर्ट में योजना को मानको के अनुरूप नहीं पाया गया था। अधिकांश हिस्सों में पाइप खुले मिले थे। उन्होंने बताया कि जांच टीम के सामने पेयजल निगम के अधिकारियों ने योजना से जुड़े दस्तावेज भी प्रस्तुत नहीं किए थे। साथ ही तकनीकी अधिकारी द्वारा योजना का मापाकंन भी नहीं किया गया था। उन्होंने बताया कि योजना के निर्माण को लेकर पाइप लाए गए हैं, लेकिन बिछाए नहीं गए हैं। साथ ही योजना के 11 लाख की शेष धनराशि का आज तक कोई अता-पता नहीं चल पाया है। डीएम विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि मामले की जांच के लिए सीडीओ व पेयजल निगम के अधिशासी अभियंता की संयुक्त टीम गठित कर ली गई है। जांच टीम की रिपोर्ट आने के बाद मामले में कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed