{"_id":"676450d0f756be516e082f73","slug":"jal-sansthan-contract-labor-union-warned-of-strike-shrinagar-news-c-5-1-gkp1010-574190-2024-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: जल संस्थान संविदा श्रमिक संघ ने दी धरने की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: जल संस्थान संविदा श्रमिक संघ ने दी धरने की चेतावनी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई न होने पर उत्तराखंड जल संस्थान संविदा श्रमिक संघ ने आक्रोश व्यक्त किया है। कहा कि अगर 31 दिसंबर तक मांगों पर कार्रवाई नहीं होती है तो एक जनवरी को महाप्रबंधक कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। बृहस्पतिवार को उत्तराखंड जल संस्थान संविदा श्रमिक संघ शाखा देवप्रयाग की बैठक बागवान पंप हाऊस में आयोजित हुई। बैठक में श्रमिक संघ के प्रांतीय महामंत्री मंगलेश लखेड़ा ने कहा कि मुख्य महाप्रबंधक जल संस्थान कार्यालय देहरादून ने मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया था, लेकिन कार्यालय ने अभी तक किसी भी श्रमिक को न्यूनतम वेतन, ईपीएफ आदि का लाभ नहीं दिया। समझौते के अनुसार दिसंबर 2024 तक समय दिया गया था, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है।
गढ़वाल मण्डल अध्यक्ष चंद्रमोहन ने बताया कि बैठक में संगठन ने निर्णय लिया है कि यदि 31 दिसंबर 2024 तक कोई सकारात्मक निर्णय नहीं गया तो संघ एक जनवरी को मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय में धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होगा। बैठक में संगठन के कोषाध्यक्ष आशीष द्विवेदी, सुनील गैरोला,जीएन. गोस्वामी, मुकेश आदि मौजूद रहे।