फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Agreement signed between NIT and IIT Jammu

Pauri News: एनआईटी और आईआईटी जम्मू के बीच हुआ समझौता

Tue, 29 Sep 2026 07:09 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Tue, 29 Sep 2026 07:09 PM IST
विज्ञापन
Agreement signed between NIT and IIT Jammu
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) जम्मू के बीच शैक्षणिक एवं अनुसंधान सहयोग को मजबूत करने के लिए समझौता हुआ है। दोनों संस्थानों के बीच संयुक्त डॉक्टोरल (पीएचडी) कार्यक्रम शुरू करने की दिशा में यह समझौता महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

आईआईटी जम्मू में आयोजित कार्यक्रम में एनआईटी श्रीनगर के निदेशक प्रो. करुणेश कुमार शुक्ला और आईआईटी जम्मू के निदेशक प्रो. एमएस गौड़ ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर दोनों संस्थानों के डीन एवं एसोसिएट डीन भी मौजूद रहे। एमओयू का उद्देश्य विज्ञान, इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी के उभरते क्षेत्रों में संयुक्त अनुसंधान को बढ़ावा देना, विशेषज्ञता का आदान-प्रदान करना तथा दोनों संस्थानों के बीच शैक्षणिक एवं अनुसंधान गतिविधियों को मजबूत करना है। पात्र शोधार्थियों को दोनों संस्थानों के शैक्षणिक संसाधनों, अनुसंधान सुविधाओं और विशेषज्ञता का लाभ लेते हुए डॉक्टोरल शोध करने का अवसर मिलेगा। इसके तहत चयनित बीटेक विद्यार्थियों को दूसरे संस्थान में शैक्षणिक एवं अनुसंधान गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed