फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   ITI personnel started non-cooperation movement

आईटीआई कर्मियों ने शुरू किया असहयोग आंदोलन

Mon, 28 Sep 2020 09:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
ITI personnel started non-cooperation movement
श्रीनगर में काला फीता बांधकर विरोध प्रदर्शन करते आईटीआई के कर्मचारी - फोटो : SHRINAGAR
पदोन्नति और मृतक आश्रितों के लंबित प्रकरणों के समाधान सहित छह सूत्री मांगों के लिए आईटीआई कर्मियों ने असहयोग आंदोलन शुरू कर दिया है। आंदोलन के प्रथम चरण में कर्मचारी बांह पर काला फीता बांधकर काम कर रहे हैं। कर्मचारी आईटीआई प्रवेश प्रक्रिया में भी सहयोग नहीं कर रहे हैं। इसके चलते अस्थायी कर्मियों से संस्थान प्रवेश प्रक्रिया संबंधी काम करवा रहा है।
विज्ञापन

उत्तराखंड राज्य औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कर्मचारी संघ के आह्वान पर श्रीनगर शाखा के सदस्यों ने छह सूत्री मांगों के लिए सांकेतिक नारेबाजी करते हुए आंदोलन शुरू किया। कर्मियों ने कहा कि आंदोलन के दौरान वह बांह पर काली पट्टी बांधकर ऑफिस का काम करेंगे, लेकिन प्रवेश प्रक्रिया में सहयोग नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यदेशकों के 55 रिक्त पदों पर पदोन्नति का अधियाचन डेढ़ साल शासन स्तर पर रुका हुआ है। इसे आयोग को भेजकर प्रधानाचार्य एवं भंडारी संवर्ग की पदोन्नति प्रक्रिया शुरू की जाए। साथ ही शासन के कार्मिक विभाग की ओर से तीन बार आदेश जारी होने के बावजूद पदोन्नतियां नहीं किए जाने पर रोष जताया। इसके अलावा वार्षिक गोपनीय चरित्र प्रविष्टि (एसीआर) के नए प्रारूप को निरस्त करने की भी मांग की गई। इस मौके पर संघ के जिलाध्यक्ष रमेश चमोली, जिला महामंत्री शमीम अहमद व ओम प्रकाश नौटियाल, शाखा अध्यक्ष महताब पंवार, सचिव यशपाल नेगी, रविंद्र पुरी, योगेंद्र नेगी, देवेंद्र प्रसाद भट्ट, किशन पाल व अनोद कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed