{"_id":"69ea2ba927d6a8e6210911ef","slug":"information-on-fire-safety-shrinagar-news-c-53-1-sri1002-122098-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: आग से बचाव की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: आग से बचाव की दी जानकारी
Thu, 23 Apr 2026 07:54 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Thu, 23 Apr 2026 07:54 PM IST
विज्ञापन
श्रीनगर। अग्निशमन सप्ताह के अंतिम दिन फायर यूनिट की ओर से विभिन्न सरकारी और सार्वजनिक संस्थानों में अग्नि सुरक्षा को लेकर जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी चंदन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में टीम ने कई जगहों पर कर्मचारियों और आमजन को आग से बचाव की जानकारी दी।
इस दौरान महिला थाना श्रीनगर, खाद्य आपूर्ति गोदाम, गढ़वाल विश्वविद्यालय, जीवीके हेलिपैड श्रीकोट तथा जीएमवीएन पर्वत फिलिंग पेट्रोल पंप पर कार्यक्रम किए गए। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों को अग्नि सुरक्षा के मूल सिद्धांतों, संभावित जोखिमों और आपातस्थिति में किए जाने वाले उपायों के बारे में बताया गया। साथ ही प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों के सही संचालन का प्रशिक्षण भी दिया गया। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी चंदन सिंह बिष्ट ने कहा कि अग्नि दुर्घटनाएं अक्सर लापरवाही के कारण होती हैं। यदि समय रहते सही जानकारी और सतर्कता बरती जाए तो बड़े हादसों को टाला जा सकता है। इस मौके पर फायर सर्विस के सोनू कुमार और वूमन कोमल भी मौजूद रहे। संवाद