{"_id":"6ae9e9da4641d574a90ec8bb","slug":"emphasis-placed-on-the-development-of-knowledge-skills-and-practical-competencies-shrinagar-news-c-53-1-sri1002-128223-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: ज्ञान, कौशल और व्यावहारिक दक्षताओं के विकास पर दिया जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: ज्ञान, कौशल और व्यावहारिक दक्षताओं के विकास पर दिया जोर
Tue, 03 Nov 2026 07:34 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Tue, 03 Nov 2026 07:34 PM IST
विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल विवि में नवोदय विद्यालयों के शिक्षकों के लिए चल रहे चार दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यक्रम के दूसरे दिन महत्वपूर्ण सत्र हुए। राष्ट्रीय नवोदय नेतृत्व संस्थान (नोएडा) के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से आए 45 शिक्षकों ने हिस्सा लिया। वक्ताओं ने विद्यार्थियों में ज्ञान, कौशल और व्यावहारिक दक्षताओं के विकास पर जोर दिया।
प्रो. सुनीता गोदियाल और डॉ. सपना सेन ने ऐसी दक्षता-आधारित पाठ्यचर्या के निर्माण पर चर्चा की जो विद्यार्थियों में ज्ञान, कौशल, मूल्यों एवं व्यावहारिक दक्षताओं के विकास को प्रोत्साहित करे। डाॅ. रीना उनियाल तिवारी ने विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित एवं समावेशी वातावरण विकसित करने की आवश्यकता बताई। डॉ. सोनल शर्मा ने शिक्षण में तकनीक के प्रभावी उपयोग और डिजिटल नागरिकता पर मार्गदर्शन किया। संवाद