फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Indian Language Summer Camp Opens in Maletha

Pauri News: मलेथा में शुरू हुआ भारतीय भाषा समर कैंप

Fri, 29 May 2026 04:02 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Fri, 29 May 2026 04:02 PM IST
विज्ञापन
Indian Language Summer Camp Opens in Maletha
कीर्तिनगर। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मलेथा और राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय मलेथा के सयुंक्त प्रयासों से ग्रीष्मकालीन अवकाश के चलते छात्र-छात्राओं में नैतिक गुणों के विकास और विविध जानकारी के लिए भारतीय भाषा समर कैंप का शुभारंभ हुआ। राआप्रावि मलेथा के प्रधानाध्यापक वीरेंद्र बिष्ट ने छात्रों को व्यक्तित्व विकास के लिए प्रेरित किया व नैतिक मूल्यों के महत्व पर प्रकाश डाला। इंटर कॉलेज की शिक्षिका नीलम तिवारी ने समर कैंप के उद्देश्यों के बारे में छात्र-छात्राओं को विस्तृत रूप से बताया। अध्यापिका रितु खंडेलवाल ने हिंदी एवं अंग्रेजी भाषा में दैनिक जीवन में प्रयुक्त होने वाले अभिवादन के वाक्यों को रोल प्ले के माध्यम से समझाया। प्रधानाध्यापिका बबीता चौहान ने सभी अध्यापक-अध्यापिकाओं एवं छात्र-छात्राओं का स्वागत करते हुए महत्वपूर्ण जानकारी साझा की और धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में कमली बिष्ट, सुमन उनियाल, मंजू सेमवाल, पुष्प लता गुसांई, प्रेम नेगी एवं अनीता सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed