{"_id":"679d0651eb05b3dfda082e78","slug":"incentive-amount-will-be-given-on-treatment-in-anemia-maha-abhiyan-pauri-news-c-5-1-gkp1010-608220-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: अनीमिया महा अभियान में उपचार करने पर मिलेंगे प्रोत्साहन राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: अनीमिया महा अभियान में उपचार करने पर मिलेंगे प्रोत्साहन राशि
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से गर्भवती महिलाओं के लिए पल्स अनीमिया महा अभियान का शुभारंभ किया जा रहा है। अभियान 3 से 10 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। साथ ही उच्च जोखिम वाले प्रसव से जुड़ी महिलाओं को सभी राजकीय चिकित्सा इकाइयों में अभियान के तहत उपचार करवाने पर 100 प्रोत्साहन राशि अधिकतम तीन बार मुहैया करवाई जाएगी।अनीमिया मुक्त उत्तराखंड अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं को सभी स्वास्थ्य केंद्रों व आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में अनीमिया की निशुल्क जांच व उपचार मुहैया करवाया जाएगा। सीएमओ डॉ. प्रवीण कुमार ने बताया प्रदेश सरकार की ओर से राज्य में स्वस्थ जच्चा व बच्चा को बढ़ावा देने को लेकर अभियान शुरू होगा।
बताया कि गर्भावस्था के दौरान अनीमिया न केवल मां के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है बल्कि नवजात के कम वजन, समय से पहले जन्म और प्रसव के दौरान होने वाली जटिलताओं का कारक भी बनता है। बताया कि प्रसव के बाद जच्चा व बच्चा दोनों स्वस्थ रहें, इसके लिए गर्भवती महिला की अनीमिया जांच जरूरी है।
बताया कि उच्च जोखिम वाले प्रसव वाली गर्भवतियों को सभी राजकीय चिकित्सा इकाइयों में उपचार करने पर 100 रुपये प्रोत्साहन राशि अधिकतम तीन बार मुहैया करवाई जा रही है। बताया कि इसके लिए जिले के सभी पीएचसी व सीएचसी केंद्रों में आशाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। साथ ही काउंसिलिंग के टिप्स भी सिखाए जा रहे हैं। उन्होंने सभी गर्भवती महिलाओं को इस अभियान में बढ़ चढ़कर लाभ उठाने की अपील की है।