फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Inauguration of first compilation of poems of Garha poets

गढ कवयित्रियों की कविताओं के पहले संकलन आखर का लोकार्पण

Sun, 16 Aug 2020 11:19 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2020 11:19 PM IST
विज्ञापन
Inauguration of first compilation of poems of Garha poets
श्रीनगर। गढ़वाली कवयित्रियों की रचनाओं के पहले वृहद संकलन आखर का रविवार को पालिका अध्यक्ष पूनम तिवाड़ी ने विमोचन किया। उन्होंने कहा कि यह संकलन गढ़वाली भाषा और साहित्य के विकास में अहम भूमिका निभाएगा।
विज्ञापन

पालिका सभागार में कार्यक्रम अध्यक्ष गढ़वाल विवि की प्रो. सुरेखा डंगवाल, कवयित्री उमा घिल्डियाल व डा. कविता भट्ट शैलपुत्री ने आखर समिति के संस्थापक शिक्षक एवं गढ़वाली भाषा के लेखक संदीप रावत की पहल की सराहना की। जबकि आखर के संपादन के लिए युवा साहित्यकार व भू भौतिकविद् गीतेश सिंह नेगी व संदीप रावत का आभार जताया। पालिका अध्यक्ष पूनम तिवाड़ी ने कहा कि इस प्रकार की पहल से महिलाओं के अंदर छुपी प्रतिभा को आगे आने की प्रेरणा मिलती है। इस मौके पर प्रो. सुरेखा डंगवाल, कवयित्री उमा घिल्डियाल और डा. कविता भट्ट , आरती पुंडीर, रेखा चमोली, अमिता काला, सभासद विनोद मैठाणी, साईनी उनियाल, प्रियंका नेगी, संगीता फरासी, डा. अरुण, विजय मेवाड़, डीपी खंडूडी, मुकेश काला, सत्यजीत खंडूडी व जयकृष्ण पैन्यूली आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed