फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   If the 11 thousand KV high tension line is not shifted then we will do a fierce agitation

Pauri News: 11 हजार केवी की हाईटेंशन लाइन शिफ्ट नहीं हुई तो करेंगे उग्र आंदोलन

Thu, 07 Aug 2025 11:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
If the 11 thousand KV high tension line is not shifted then we will do a fierce agitation

विज्ञापन
श्रीनगर। बिलकेदार में आवासीय भवनों की छतों से गुजरने वाली 11 हजार केवी हाईटेंशन बिजली लाइन को हटाने की मांग पर अमल न होने पर स्थानीय लोगों ने गहरा आक्रोश जताया। विरोधस्वरूप मौके पर पहुंचे ऊर्जा निगम के अधिकारियों का लोगों ने घेराव किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही हाईटेंशन लाइन को नहीं हटाया गया तो उन्हें उग्र आंदोलन के लिए विवश होना पड़ेगा।


बिलकेदार पुल के पास बुधवार को गिरी हाईटेंशन लाइन को ठीक कराने के लिए पहुंचे ऊर्जा निगम के अधिकारियों पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। इस दौरान नगर निगम के पार्षद संदीप रावत ने कहा कि क्षेत्र में हाईटेंशन लाइन के तार घरों की छतों एवं आंगन को छू रहे हैं। बुधवार को पोल टेढ़े होने से इसका खतरा बढ़ गया। उन्होंने कहा कि यदि तत्काल विद्युत निगम से बिजली लाइन को काटे जाने को नहीं कहा गया होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी इस लाइन से चार घटनाएं हो चुकी हैं। कहा, लंबे समय से लोग निगम के अधिकारियों सहित विधायक से इस लाइन को शिफ्ट करने की मांग कर हैं, बावजूद उनकी सुध नहीं ली जा रही है। स्थानीय निवासी शशि भट्ट, प्रेम सिंह, पूनम भट्ट, उमा बुटोला, गोविंद सिंह बिष्ट आदि ने कहा कि लोगों की लगातार उपेक्षा की जा रही है। बार-बार मांग करने के बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है। उन्होंने कहा यदि जल्द ही क्षेत्र के लोगों की मांग पर अमल नहीं हुआ तो उन्हें उग्र आंदोलन करने के लिए विवश होना पड़ेगा। इस दौरान आक्रोशित लोगों को ऊर्जा निगम के एसडीओ सचिन सचदेवा ने इस मांग को उच्चाधिकारियों के समक्ष रखकर इसका प्राथमिकता से समाधान कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed