फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Hotel traders will be able to pay bills in installments

किश्तों में बिल भुगतान कर सकेंगे होटल कारोबारी

Tue, 14 Jul 2020 08:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 08:15 PM IST
विज्ञापन
Hotel traders will be able to pay bills in installments
लॉकडाउन के चलते पिछले चार माह से कारोबार बंद पड़े होने के कारण आर्थिक परेशानी झेल रहे होटल कारोबारियों ने आज विभिन्न विभागों में जाकर बिलों को किश्तों में जमा करने की सुविधा मुहैया करवाने की गुहार लगाई। कारोबारियों की परेशानी को देखते हुए विभागीय अधिकारियों ने किश्त में बिल भुगतान करने की छूट दे दी।
विज्ञापन

श्रीनगर होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष अप्पल रतूड़ी के नेतृत्व में होटल कारोबारियों ने सर्वप्रथम जलसंस्थान के सहायक अभियंता कृष्ण कांत से भेंटकर होटल के पानी के बिलों को एकमुश्त जमा न कर पाने की असमर्थता जताई। सहायक अभियंता ने बताया कि कारोबारी किश्तों में बिल जमा कर सकते हैं। तत्पश्चात कारोबारी ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता युद्धवीर तोमर से मिले। उन्होंने विद्युत बिलों को किश्तों में जमा करने और फिक्स्ड चार्जेज हटाने की मांग की। तोमर ने भी सरकारी नियमों के तहत किश्तों में बिल भुगतान की छूट दे दी । इसके बाद उन्होंने कोतवाल एनएस बिष्ट से भेंट की। प्रतिनिधिमंडल में भूपेंद्र असवाल, मानवेंद्र पुंडीर व विजय गैरोला आदि शामिल थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed