फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Hotel Association protest

होटल एसोसिएशन ने किया प्रदर्शन

Mon, 27 Sep 2021 07:20 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 07:20 PM IST
विज्ञापन
Hotel Association protest
विश्व पर्यटन दिवस पर होटल एसोसिएशन ने प्रदर्शन कर चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा को पूर्व की भांति शुरू किए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि एक वर्ष से होटल व्यवसाय चौपट है लेकिन अब यात्रा शुरू होने पर पंजीकरण की प्रक्रिया ने व्यवसायियों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है।
विज्ञापन

सोमवार को यात्रा पंजीकरण के विरोध में होटल एसोसिएशन श्रीनगर और श्रीकोट के व्यवसायियों ने गढ़वाल मंडल विकास निगम के समक्ष बांह पर काला फीता बांधकर प्रदर्शन किया। व्यवसायियों ने कहा कि गत वर्ष से वह कोरोना महामारी के दौर से गुजर रहे हैं। होटलों का पानी बिजली का बिल और बैंकों से लिए गए ऋण की किस्त चुकाना मुश्किल हो चुका है। अब यात्रा खुलने से कुछ उम्मीदें जगी थीं लेकिन यात्रा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया की अनिवार्यता ने उम्मीद पर पानी फेर दिया है। होटल व्यवसायियों ने जिला पर्यटन अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया को समाप्त कर पूर्व की भांति यात्रा शुरू करने की मांग की है। इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष अप्पल रतूड़ी, महासचिव विनीत चंद्र पोस्ती, कोषाध्यक्ष विक्रम पंवार, प्रकाश उनियाल, हरीश कोठारी, विजय, दीपक, राजीव विश्नोई आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed