फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Hot mix work started on internal roads of the city

Pauri News: नगर की आंतरिक सड़कों पर हॉट मिक्स कार्य शुरू

Mon, 16 Dec 2024 12:01 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
Hot mix work started on internal roads of the city
Iएक करोड़ 40 लाख की लगात से सड़कों को किया जाएगा गड्ढामुक्त I
विज्ञापन

Iनगर क्षेत्र की आंतरिक सड़कों पर हॉट मिक्स का कार्य शुरू हो गया है। जल्द ही निगम के अतंर्गत सड़कें गड्ढा मुक्त हो जाएंगी। एक करोड चालीस लाख की लागत से यह कार्य किया जाएगा।कई सालों से निगम की आंतरिक सड़कों की स्थिति बदहाल थी। कई जगहों पर सड़के पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकीं थी। कई जगह सड़को पर बने गड्ढे स्थानीय लोगों व वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बने थे। स्थानीय लोग लंबे समय से सड़कों को ठीक करने की मांग कर रहे थे। जिसका संज्ञान लेते हुए कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने शहर की सड़कों की मरम्मत करने के निर्देश नगर निगम को दिए थे। अब निगम ने शहर की बीस सड़कों का हॉट मिक्स करने का कार्य शुरू कर दिया है। कार्य भक्तियाना शक्ति बिहार से नगर आयुक्त नुपूर वर्मा क उपस्थित में शुरू हुआ। रविवार को अपर बजार वाले मार्ग पर हॉट मिक्स का कार्य जारी रहा। निगम के अधिशासी अभियंता पवन कुमार कोठियाल ने कहा कि आंतरिक बीस सड़कों का एक करोड़ चालिस लाख की लागत से हॉट मिक्स कार्य किया जा रहा है। इन सड़कों में शक्ति विहार, नर्सरी रोड, कंसमर्दनी, पीपल चौरी से लेकर गणेश बाजार, वीरचन्द्र सिंह गढ़वाली मार्ग, गोला बाजार व डाट पुल, काला रोड, रेनबो स्कूल रोड, रामलीला मैदान, थाना रोड आदि सड़कों का हॉट मिक्स किया जाएगा। कहा कि जल्द ही शहर की सभी सड़कों के मरम्मत का कार्य पूरा हो जाएगा।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed