फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   High hopes pinned on the trial; bus to run daily starting October.

Pauri News: ट्रायल से बंधी ज्यादा उम्मीद, अक्तूबर से रोजाना चलेगी बस

Sat, 19 Sep 2026 06:44 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Sat, 19 Sep 2026 06:44 PM IST
विज्ञापन
High hopes pinned on the trial; bus to run daily starting October.
श्रीनगर। परिवहन निगम की श्रीनगर-हल्द्वानी बस सेवा ट्रायल में ही निगम के लिए कमाई का नया जरिया बनकर उभरी है। एक दिन छोड़कर संचालित हो रही इस बस सेवा ने महज चार चक्कर में करीब 93 हजार रुपये की आमदनी कर निगम को बेहतर संकेत दिए हैं। यात्रियों के मिल रहे रिस्पांस को देखते हुए निगम ने अब अक्तूबर से बस का संचालन प्रतिदिन करने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन

परिवहन निगम ने 11 सितंबर से श्रीनगर-हल्द्वानी बस सेवा को ट्रायल के तौर पर शुरू किया था। फिलहाल बस का संचालन एक दिन छोड़कर किया जा रहा है। चार चक्करों में हुई 93 हजार रुपये की आय को निगम अधिकारियों ने संतोषजनक माना है। निगम के अनुसार नई बस सेवाओं के शुरुआती संचालन के दौरान होने वाली आमदनी की तुलना में इस सेवा को बेहतर रिस्पांस मिला है।
विज्ञापन

श्रीनगर डिपो प्रभारी अशोक काला ने बताया कि बस सुबह सात बजे श्रीनगर से हल्द्वानी के लिए रवाना होती है, जबकि हल्द्वानी से श्रीनगर के लिए बस का प्रस्थान समय शाम 6:30 बजे है। उन्होंने बताया कि ट्रायल के दौरान यात्रियों से मिल रहे रिस्पांस और आय को देखते हुए अक्टूबर से बस को रोजाना संचालित करने की योजना है। प्रतिदिन संचालन शुरू होने के बाद श्रीनगर और हल्द्वानी के बीच सफर करने वाले यात्रियों को नियमित बस सेवा का लाभ मिलेगा। साथ ही निगम को इस सेवा से होने वाली आय में भी बढ़ोतरी की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed