फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Headquarter postal worker will protest on August 21 in Pauri

मुख्यालय पौड़ी में 21 अगस्त को धरना देंगे डाक कर्मी

Wed, 31 Jul 2019 06:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2019 06:18 PM IST
विज्ञापन
Headquarter postal worker will protest on August 21 in Pauri
मुख्य डाकघर पौड़ी परिसर में मंगलवार को अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ एवं नेशनल यूनियन के आह्वान पर डाक कर्मियों की बैठक हुई। बैठक में मंडलीय कार्यालय देहरादून व जंतर-मंतर पर धरना देने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

इस मौके पर अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ के मंडलीय सचिव हरीश चरण सिंह नेगी ने बताया कि डाक कर्मी कमलेश चंद्र कमेटी की रिपोर्ट लागू किए जाने, आउटसोर्स बंद किए जाने, ट्रेड यूनियन के सदस्यों व पदाधिकारियों को निशाना ना बनाए जाने, विभिन्न रिक्त पदों को भरे जाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन विभागीय अधिकारी मांगों को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। कहा कि मुख्यालय पौड़ी में 21 अगस्त, मंडलीय कार्यालय देहरादून में 11 सितंबर और दिल्ली जंतर-मंतर में 4 अक्टूबर को धरना दिया जाएगा। बैठक में नयी पेंशन योजना को समाप्त किए जाने, जीडीएस और नियमित कर्मचारी का भौतिक सत्यापन तत्काल कराए जाने सहित 19 सूत्री मांगों पर विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष पदमभूषण नेगी, सौरभ रावत, सूरज पंवार, प्रियंका नेगी, मोनिका भंडारी, प्रमोद धस्माना, विमल प्रसाद, विनिता मिश्रा, कमलेश डंगवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed