फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Harak Singh sweating in the fields

हरक सिंह खेतों में बहा रहे पसीना

Sat, 04 Apr 2020 08:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2020 08:39 PM IST
विज्ञापन
Harak Singh sweating in the fields
वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत लॉकडाउन के फायदे उठा रहे हैं। वह इन दिनों अपने पैतृक गांव गहड़ (विकास खंड खिर्सू) में खेतीबाड़ी में जुटे हुए हैं। उन्होंने लोगों से भी घर में खाली बैठने के बजाय खेतों में काम करने की अपील की है।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री पिछले दिनों जिले का भ्रमण करने के बाद से अपने मूल गांव गहड़ में डटे हुए हैं। यहां उनके खेत और उद्यान हैं। लॉकडाउन का फायदा उठाते हुए वह यहां पसीना बहा रहे हैं। वह खेतों में खुदाई से लेकर पेड़ों की छंटाई व निराई-गुड़ाई में समय बिता रहे हैं। खेतों में लेमनग्रास, अदरक व हल्दी लगा रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि लॉकडाउन में लोग खाली बैठने के बजाय अपने खेतों में काम कर सकते हैं, लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग का पालन जरूर करें। इन दिनों काफी प्रवासी देश-विदेश से गांव आए हुए हैं। वे बंजर खेतों को हरा-भरा कर सकते हैं। डा. रावत ने बताया कि वह सुबह उठकर योग व खेतीबाड़ी के साथ ही शासकीय कार्य भी कर रहे हैं। सुबह के कामों से निपटने के बाद डीएम, एसएसपी, सीएमओ और अन्य अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर अपडेट ले रहे हैं। इसके अलावा श्रमिकों को दी जा रही एक हजार रुपये की धनराशि की भी जानकारी ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed