फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Guldar seen with cubs near Pauri court complex

Pauri News: पौड़ी न्यायालय परिसर के पास शावकों के साथ दिखा गुलदार

Thu, 03 Oct 2024 11:16 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
Guldar seen with cubs near Pauri court complex

विज्ञापन




पौड़ी। जिला मुख्यालय में एक बार फिर से गुलदार की चहलकदमी बढ़ गई है। बीते देर शाम जिला जजी परिसर के पास गुलदार अपने शावकों के साथ दिखाई दिया। जिससे पूल्ड हाउस कॉलोनी व सर्किट हाउस क्षेत्र में गुलदार की दहशत बढ़ गई है। वहीं वन विभाग ने भी न्यायालय परिसर के आसपास गश्त बढ़ा दी है।


बुधवार देर शाम जिला जजी परिसर के पास एक गुलदार अपने शावकों के साथ दिखा। जिससे कार सवार कुछ राहगीरों ने मोबाइल पर शूट कर लिया। अपने शावकों के साथ गुलदार के दिखाई देने की घटना दिनभर सोशल मीडिया पर भी प्रसारित होती रही। इससे पूर्व करीब डेढ़ से दो साल पहले भी जजी परिसर के पास गुलदार शावकों के साथ दिन में भी दिखाई दिया था। तब वन विभाग को गुलदार को पकड़ने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। वहीं फिर से इस क्षेत्र में गुलदार सक्रिय हो गया है। जिससे आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल है। वहीं डीएफओ गढ़वाल स्वप्निल अनिरुद्ध ने बताया कि वीडियो से यह पुष्टि नहीं हो पा रही कि वह न्यायालय परिसर का ही है। हालांकि गुलदार के वायरल वीडियो के बाद वन विभाग ने न्यायालय परिसर के पास गश्त बढ़ा दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed