फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Guldar entered an empty house in Pali village of srinagar

पाली गांव में खाली घर में घुसा गुलदार

Sun, 20 Jun 2021 07:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 07:21 PM IST
विज्ञापन
Guldar entered an empty house in Pali village of srinagar
कीर्तिनगर तहसील के पाली गांव के एक खाली घर मेें अपराह्न साढ़े तीन बजे गुलदार घुस गया। लोगों ने हिम्मत कर उसे भगाया। वन विभाग का कहना है कि इन दिनों गुलदार का ब्रीडिंग (प्रजनन) सीजन है। विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और झाड़ियों को काटते रहने की अपील की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पाली गांव के लक्ष्मी प्रसाद रतूड़ी ऋषिकेश में रहते हैं। गांव में उनका दो मंजिला पुराना मकान है जो खाली पड़ा है। शनिवार अपराह्न लगभग साढ़े 3 बजे उनकी पड़ोसी महिला निर्मला रतूड़ी ने गुलदार को अहाते में घूमता देखा। स्थानीय निवासी लता रतूड़ी, उषा बलूनी, रविदत्त, डॉ. वेद किशोर रतूड़ी, नीतेश रतूड़ी और गणेश रतूड़ी ने गुलदार को भगाने के लिए शोर मचाया तो वह एक कमरे में घुस गया। ग्रामीणों ने रेंज अधिकारी देवेंद्र पुंडीर को इसकी सूचना दी। उन्होंने ग्रामीणों को सुझाव दिया कि हल्ला मचाते हुए टिन की छत पर पत्थर फेंके। तेज आवाज होने पर गुलदार कमरे से निकलकर जंगल की ओर भाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed