फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Guldar attacked and injured a teenager in Mandakhal

मांडाखाल में गुलदार ने किशोरी पर हमला कर किया घायल

Sat, 24 Oct 2020 04:14 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2020 04:14 PM IST
विज्ञापन
Guldar attacked and injured a teenager in Mandakhal
बुआखाल-रामनगर हाईवे से सटे मांडाखाल में गुलदार ने एक किशोरी पर हमला कर घायल कर दिया। घायल किशोरी को परिजन और स्थानीय लोग जिला अस्पताल लाए। प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने घायल को मेडिकल कालेज श्रीनगर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

मांडाखाल निवासी किरन सिंह रावत की बेटी काजल (15) बुआ के साथ मवेशियों को जंगल से घर लाने जा रही थी की रास्ते में घात लगाए बैठे गुलदार ने काजल पर हमला कर दिया। बुआ के शोर-मचाने पर स्थानीय लोग भी जंगल की ओर भागे। इस बीच गुलदार काजल को छोड़कर भाग गया, लेकिन तब तक काजल के गले और चेहरे पर काफी जख्म हो चुके थे। लोग काजल को जिला अस्पताल पौड़ी लाए, जहां से डॉक्टर ने काजल को मेडिकल कालेज श्रीनगर रेफर कर दिया। हुकम सिंह कठैत ने वन विभाग से गुलदार से निजात दिलाने की मांग की। वन क्षेत्राधिकारी पौड़ी अनिल भट्ट ने बताया कि वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। क्षेत्र में गश्त के साथ ही पिंजरा भी जल्द लगाया जाएगा।
विज्ञापन

23 दिन में दूसरी घटना
पौड़ी। गुलदार के हमले की क्षेत्र में 23 दिनों में यह दूसरी घटना है। एक अक्तूबर को खिर्सू ब्लाक के ओखल्यूं गांव में गुलदार ने एक किशोर (15) को मार डाला था। गुलदार को अभी तक पकड़ा नहीं जा सका है। ग्रामीण गुलदार को आदमखोर घोषित कर मारने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed