{"_id":"659d32b03ad53b73dc04b885","slug":"guerrilla-organization-officials-expressed-displeasure-shrinagar-news-c-53-1-sri1002-3314-2024-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: गुरिल्ला संगठन के पदाधिकारियों ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: गुरिल्ला संगठन के पदाधिकारियों ने जताई नाराजगी
विज्ञापन
कीर्तिनगर। ब्लॉक मुख्यालय में एसएसबी स्वयं सेवक गुरिल्ला संगठन की बैठक हुई, जिसमें संगठन के पदाधिकारियों ने तीन सूत्री मांगों पर सरकार की ओर से ठोस निर्णय नहीं लिए जाने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की गई।
बैठक में संगठन के जिलाध्यक्ष टिहरी दिनेश गैरोला ने कहा कि 12 जनवरी को कीर्तिनगर में संगठन की महत्वपूर्ण बैठक की जाएगी, जिसमें आंदोलन की अग्रिम रणनीति बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार मिलकर स्वयंसेवकों के हित में किसी भी प्रकार से भागीदारी नहीं निभा रही है। हमेशा ही सत्यापन की बात कहकर उनके साथ छलावा किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री तथा उनके सचिवों के साथ में वार्ता होने के बावजूद स्वयंसेवकों की मांगों का निस्तारण नहीं हुआ है। बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष हिम्मत सिंह मेहर, उपाध्यक्ष उत्तम रतूड़ी, सचिव बृजमोहन गुसाईं, राजेंद्र भंडारी, महासचिव अनिल भट्ट, वीरेंद्र सिंह, कैलाश सिंह, प्रदीप सिंह, धीरज सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद