फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   grahwal university notification

गढ़वाल विवि ने अधिसूचना जारी होने की तिथि नहीं बताई

Mon, 11 May 2015 04:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला श्रीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला श्रीनगर Updated Mon, 11 May 2015 04:36 PM IST
विज्ञापन
grahwal university notification

केंद्रीय गढ़वाल विवि प्रशासन पर विवि की प्रथम कोर्ट के सदस्य को अधिसूचना

विज्ञापन
(नोटिफिकेशन) जारी होने की तिथि की स्पष्ट जानकारी नहीं देने का आरोप लगाया है। कोर्ट के सदस्य योगंबर खंडूरी ने कुलपति को पत्र लिखकर इस पर नाराजगी जाहिर की है।

पिछले साल  22 दिसंबर 2014 को केंद्रीय गढ़वाल विवि के कुलसचिव पीएस राणा ने अधिसूचना जारी करते हुए एमएचआरडी द्वारा नामित विवि की प्रथम कोर्ट के सदस्यों की सूची जारी की थी। इसमें समाज के विभिन्न वर्गों से 31 प्रतिष्ठित लोगों को शामिल गया।

एमएचआरडी ने जारी की अधिसूचना
विवि द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया था कि केंद्रीय विवि एक्ट 2009 के अनुसार एमएचआरडी ने सदस्यों को नामित किया है। कोर्ट सदस्यों का कार्यकाल एमएचआरडी द्वारा जारी अधिसूचना की तिथि से तीन साल के लिए है। लेकिन यह नहीं लिखा गया कि एमएचआरडी ने अधिसूचना कब जारी की।
विज्ञापन


कोर्ट सदस्य खंडूरी ने बताया कि उन्होंने 19 जनवरी 2015 को कुलपति को पत्र लिखकर एमएचआरडी की अधिसूचना जारी होने की तिथि बताने का अनुरोध किया था। जवाब में 26 फरवरी को उनको कुलसचिव का पत्र प्राप्त हुआ। इसमें उनको मांगी गई जानकारी नहीं मिली। बल्कि विवि की अधिसूचना की तिथि ही बताई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं गढ़वाल विवि के कुलसचिव प्रो. पीएस राणा ने कहा कि उक्त पत्र का जवाब, पत्र मिलने पर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed