{"_id":"6acce66ca80effb80d01f8ab","slug":"water-supply-has-not-improved-even-after-two-weeks-shrinagar-news-c-53-1-sdrn1038-127381-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: दो सप्ताह बाद भी नहीं सुधरी जलापूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: दो सप्ताह बाद भी नहीं सुधरी जलापूर्ति
Mon, 12 Oct 2026 07:23 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Mon, 12 Oct 2026 07:23 PM IST
विज्ञापन
फॉलोअप
कई मोहल्लों में नहीं आ रहा पर्याप्त पानी, जलस्रोतों का लेना पड़ रहा सहारा
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। शहर में दो सप्ताह से अधिक समय बाद भी पेयजल आपूर्ति को लेकर लोगों की परेशानी कम नहीं हुई है। रविवार शाम कई मोहल्लों में पानी आया जबकि कुछ क्षेत्रों में आपूर्ति नहीं हुई। ब्राह्मण मोहल्ला, कमलेश्वर, पौड़ी चौराहे के पास और डांग क्षेत्र में समस्या से लोग परेशान रहे। पानी नहीं मिलने पर कई लोगों को जलस्रोतों का सहारा लेना पड़ा।
लोगों का कहना है कि इस बार पेयजल संकट ने पिछले वर्षों की तुलना में अधिक परेशान किया है। चार महीने के पानी का बिल एक साथ आने के बावजूद पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है। डांग क्षेत्र के गणेश पंत और संजय ने बताया कि रविवार सुबह पानी नहीं आया। शाम को आपूर्ति शुरू हुई तो दबाव इतना कम था कि बाल्टी भरने में काफी समय लग रहा था। कुछ देर बाद पानी आना बंद हो गया। वहीं ब्राह्मण मोहल्ले के दीपक सोनी ने बताया कि पहले पानी ऊपरी मंजिल तक पहुंच जाता था लेकिन पिछले दो सप्ताह से पानी की आपूर्ति बाधित होने से कम दबाव के कारण पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। वहीं जल संस्थान की कनिष्ठ अभियंता पूजा ने बताया कि पिछले दो दिनों से कुछ दिक्कत आ रही थी। सोमवार शाम से आपूर्ति सामान्य हो गई है। यदि किसी क्षेत्र में अभी समस्या है तो उसे दिखवाया जाएगा।